गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

by
गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जी.ओ.जी स्टाफ के तहसील हेड कैप्टन लखबीर सिंह और सुपरवाइजर बूटा सिंह राणा व अन्य मेंबरों के सहयोग से लगाए गए इस रोजगार मेले में बारहवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन के तीन सौ के क़रीब युवाओं ने हिस्सा लिया। जिन्हें विभिन्न सेक्टरों में रोजगार मुहैया करवाया गया। इस अवसर पर महकमीत सिंह बी.डी.पी.ओ गढ़शंकर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर जानकारी देते हुए आदित्य राणा जिला काउंसिल अफसर होशियारपूर ने बताया कि इस श्रृंखला के तहत होशियारपुर के विभिन्न ब्लॉक में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले लगाए जाएंगे और जिला होशियारपुर में 10 हजार के करीब खाली पदों की पहचान की गई है और विभिन्न या ब्लॉक में रोजगार मेले लगाकर इन रिक्त पड़े स्थानों को भरा जाएगा ताकि नौजवान पीढ़ी को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं ने गहरी दिलचस्पी दिखाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार-एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल 

गढ़शंकर, 26 मार्च : गत दिवस रविवार दोपहर 11 बजे के करीब स्थानीय गढ़शंकर-आदमपुर मार्ग पर नहर किनारे गांव मोइला वाहिदपुर के पास एक कार तथा एक्टिवा की टक्कर हो गई जिसमें एक्टिवा चालक...
article-image
पंजाब

हथियार-नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार … पाक कनेक्शन आया सामने

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सीमा पार से संचालित होने वाले हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को...
article-image
पंजाब

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से होगा होगा सर्वपक्षीय विकास- अविनाश राय खन्ना

 भाजपा में दिल्ली सरकार गठन के लिए दिल्ली निवासियों का धन्यवाद- डा. रमन घई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : । यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से दिल्ली में भाजपा सरकार के विशाल बहुमत प्राप्त करने...
article-image
पंजाब

2015 के बेअदबी मामले में गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा

2015 में फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति चोरी होने, बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और बरगाड़ी में बिखरे पवित्र...
Translate »
error: Content is protected !!