कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में चर्चा, विधायकों को प्रत्याशी बनाना है या नहीं, होगा फैसला : मुंबई से राहुल गांधी के साथ आज दिल्ली लौटेंगे सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में चर्चा कर सकती है। हालांकि प्रत्याशी तय करने को लेकर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग अभी होनी है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मुंबई गए हैं। सोमवार शाम को वह मुंबई से दिल्ली लौटेंगे। राहुल गांधी के भी दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। दिल्ली लौटने के बाद मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान में अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इससे पहले शिमला में हुई बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन पार्टी को यह फैसला लेना है कि लोकसभा चुनाव में सिटिंग एमएल को प्रत्याशी बनाना है या नहीं। कांग्रेस विधायक दल में बगावत होने के बाद अब यह जोखिम भरा कदम होगा।
इससे पहले दिल्ली में हुई बैठक में यह तय हो गया था कि विधायकों को भी टिकट दिए जा सकते हैं, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं। विधानसभा के भीतर कांग्रेस के विधायकों की संख्या में से छह बगावत के कारण कम हो गए हैं। इसलिए वर्तमान स्थितियों के अनुसार यह फैसला लेना होगा कि विधायकों को टिकट देना है या नहीं। दूसरी तरफ, भाजपा ने हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला सीट से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को टिकट दे दिया है। मंडी और कांगड़ा संसदीय सीट पर भाजपा ने अभी प्रत्याशी नहीं दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vairagya and Discord Result of

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Nov.27 :  According to internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri, sudden detachment from worldly life, renunciation of home by family members, refusal to marry, or leading an isolated...
पंजाब

गढ़शंकर में पड़े 9449 मतों में से 6753 निर्दलीयों को, काग्रेस को 2344 व शिरोमणी अकाली दल को 307 मत पड़े

भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत गढ़शंकर: नगर कौसिंल गढ़शंकर के चुनावों में तेरह बार्डो से पार्षद चुनने के लिए 9449 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। जिसमें से 6753...
article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों द्वारा बंद के आवाहन पर कस्बा माहिलपुर शहर पूरी तरह रहा बंद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में बाबा साहिब की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में वाल्मीकि और एससी समुदाय सहित विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के कारण माहिलपुर कस्बा पूरी तरह बंद...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया : गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी

ग्लासगो : ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से...
Translate »
error: Content is protected !!