कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में चर्चा, विधायकों को प्रत्याशी बनाना है या नहीं, होगा फैसला : मुंबई से राहुल गांधी के साथ आज दिल्ली लौटेंगे सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में चर्चा कर सकती है। हालांकि प्रत्याशी तय करने को लेकर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग अभी होनी है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मुंबई गए हैं। सोमवार शाम को वह मुंबई से दिल्ली लौटेंगे। राहुल गांधी के भी दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। दिल्ली लौटने के बाद मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान में अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इससे पहले शिमला में हुई बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन पार्टी को यह फैसला लेना है कि लोकसभा चुनाव में सिटिंग एमएल को प्रत्याशी बनाना है या नहीं। कांग्रेस विधायक दल में बगावत होने के बाद अब यह जोखिम भरा कदम होगा।
इससे पहले दिल्ली में हुई बैठक में यह तय हो गया था कि विधायकों को भी टिकट दिए जा सकते हैं, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं। विधानसभा के भीतर कांग्रेस के विधायकों की संख्या में से छह बगावत के कारण कम हो गए हैं। इसलिए वर्तमान स्थितियों के अनुसार यह फैसला लेना होगा कि विधायकों को टिकट देना है या नहीं। दूसरी तरफ, भाजपा ने हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला सीट से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को टिकट दे दिया है। मंडी और कांगड़ा संसदीय सीट पर भाजपा ने अभी प्रत्याशी नहीं दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा बिक्री का स्टिंग करने पहुंचे कांग्रेस नेता के साथी पर गांजा सेवन का केस, थाने के बाहर धरना

गुरतेज सिंह पन्नू का आरोप—पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कर स्टिंग के वीडियो डिलीट किए; एसएचओ बोले—गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सेंसियां) से किया गिरफ्तार गढ़शंकर, 18 अक्टूबर। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में नौ महत्वपूर्ण विधेयक पारित : शिक्षा, कर, रोजगार, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए विधेयक पारित

चंडीगढ़, 10 अगस्त :  पंजाब विधानसभा में सोमवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन शिक्षा, बुनियादी ढांचा, कर, रोजगार, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 9 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए,...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का पुतला : गढ़शंकर तहसील कोर्ट परिसर के सामने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट इकाई गढ़शंकर ने फूंका

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की राज्य कमेटी की बैठक के निर्णय के मुताबिक  शिक्षकों की विभागीय मांगों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने के...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!