कांग्रेस प्रभारी यादव के सामने उलझे सोनी और औजला समर्थक

by

अमृतसर : अमृतसर  लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के समर्थक आपस में उलझ पड़े।

दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत राज्य भर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अमृतसर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेता मौजूद थे। बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू गैर हाजिर रहे।  जानकारी के अनुसार, अमृतसर देहाती कांग्रेस भवन में अलग अलग नेता पंजाब प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी मे अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान औजला और सोनी के समर्थक आपस में उलझ गए और नारेबाजी करने लगे। सोनी समर्थक मांग कर रहे थे कि एक हिन्दू नेता को अमृतसर से लोकसभा की टिकट मिलनी चाहिए। कांग्रेस में हमेशा ही हिंदुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर दविंदर यादव ने कहा कि यह सिर्फ वर्कर्स मीटिंग है। इस बैठक में लोकसभा सीट के लिए कोई भी उम्मीदवार तय नहीं किया जाना है। यह बैठक सिर्फ वर्करों की राय के लिए रखी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

खाद्य पदार्थों के लिए 14 सैंपल : सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने  कहा, जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 जुलाई: डिप्टी...
article-image
पंजाब

मान सरकार दोबारा पंजाब को काले दौर में धकेलना चाहती–निपुण शर्मा

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में भाजपा ने मान सरकार का पुतला जलाया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : बीती रात जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा, टाहलीवाल और अंब में 5 एफआईआर दर्ज : खनन सामग्री ले जाने वाले टिप्परों पर सख्त कार्रवाई

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 नवम्बर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने ऊना जिला में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इन्हीं के तहत...
article-image
पंजाब

फसलों के नुक्सान का समय पर मुआवजा देने में विफल रहने पर सरकार की निंदा की : मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा श्री आनंदपुर साहिब/ रोपड़, 25 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!