कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और सीएम सुक्खू में ओक ओवर में आधे घंटे की मुलाकात से चर्चाएं तेज

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंची तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह-प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू और पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल के बीच हुई यह मुलाकात राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच आधा घंटा चर्चा हुई है, इस मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 13 अक्टूबर को होने वाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा के आने की भी संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर नेताओं में लॉबिंग तेज है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नाम चर्चा में आगे चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य नेताओं के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुस्से में आपा खोये पति ने ब्लेड से रेता पत्नी का गला, खुद का गला भी काटा

एएम नाथ। ऊना  :   ऊना जिला के उपमंडल गगरेट के ओयल गांव में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्नी का ब्लेड से गला रेत दिया और बाद में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेजों में नशे के खिलाफ बनाए एक सकारात्मक माहौल और कॉलेज में हर महीने बच्चों को पढ़ाए लाइफ स्किल – विश्व मोहन देव चौहान

ऊना, 16 दिसम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में कॉलेज इंटरवेंशन के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक ऊना के तहत पड़ते...
हिमाचल प्रदेश

वैक्सीन सप्लाई आने के बाद शुरू होगा 18 प्लस का टीकाकरणः सीएमओ

ऊना – मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वालों का कोविड-19 टीकाकरण 1 मई से लगाया जाना संभव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं’ : धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को दिया टका सा जवाब

नई दिल्ली :   नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बाद शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज (सोमवार, 27 जुलाई) को पहली बार...
Translate »
error: Content is protected !!