कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी : राजा वड़िंग

by

संगरूर, 7 अप्रैल :  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।  वे यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन जीतने के आधार पर किया जा रहा है। जनता जिसे चाहेगी, उसे मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब में कोई सफलता नहीं मिली है। मुख्यमंत्री के जिले संगरूर में भी आम आदमी पार्टी के नाम कोई उपलब्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि अगर बलकौर सिंह चुनाव लड़ने के लिए अपनी इच्छा जाहिर करेंगे तो इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन, राहुल गांधी और पार्टी आलाकमान अगर मुझे मैदान में उतारते हैं तो मैं निश्चित तौर पर चुनावी मैदान में उतरूंगा। उन्होंने का कि पंजाब में आप को जीरो पर लाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठंड, कोहरे व सर्द हवाओं के मौसम में लोग रहें सावधान : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर,  17 दिसंबर: आने वाले दिनों में ठंड, कोहरे और ठंडी हवाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति से...
article-image
पंजाब

4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन द्वारा बदलियों संबंधी बैठक 

गढ़शंकर, 15 मार्च : 4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन के सदस्यों के बदलियों को लेकर मीटिंग गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। मीटिंग में सरकार से मांग की गई की नए सैशन दौरान आम बदलियों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में अध्यापकों का समर्थ तहत प्रशिक्षण कैंप लगाया 

गढ़शंकर, 20 मार्च: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में मिशन समर्थ तहत गणित, पंजाबी तथा अंग्रेजी पढ़ाने वालों अध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। फेज-3 तहित...
article-image
पंजाब

रिप्रोडक्टिव  मेडिसिन क्लिनिक ओपीडी भी शुरू : दुर्लभ आईवीएफ सफलतापूर्वक आईवी अस्पताल, होशियारपुर में किया गया

होशियारपुर, 13 अगस्त : हाल ही में आईवी अस्पताल, होशियारपुर में आईवीएफ के एक दुर्लभ मामले का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।  जानकारी देते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अमनदीप मान ने बताया कि पांच साल से...
Translate »
error: Content is protected !!