खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के चाचा और तीन अन्य लोगों गिरफ्तार : डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आज मार्च निकालने वाली थीं

by

अमृतसर :  खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर और चाचा सुखचैन सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल की मां बलविंदर कौर के अलावा उनके चाचा और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अमृतसर के डीसीपी आलम विजय सिंह ने कहा है कि अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी एहतियातन तौर पर की गई है।  बलविंदर कौर अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सोमवार (08 अप्रैल) को मार्च निकालने वाली थीं।

अमृतसर पुलिस ने बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब से निकाले जाने वाले ‘चेतना मार्च’ से एक दिन पहले रविवार (07 अप्रैल) को अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर, उनके चाचा सुखचैन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है  अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था, तब से ही वह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस ने अमृतपाल सिंह की मां और चाचा समेत छह लोगों पर केस भी दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

गढ़शंकर : 1 अप्रैल: शिक्षा ब्लाक गढ़शंकर-2 के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक नोडल अधिकारी नरेश कुमार जी...
article-image
पंजाब

SSP तरनतारन निलंबित : पंजाब उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,

तरनतारन : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार पारदर्शी माइनिंग प्रणाली को यकीनी बनाएगी : बरिंदर कुमार गोयल

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को अग्रगामी और किसान कल्याण पर केंद्रित बताते हुए जल स्रोत और खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि बजट में पेश की गई...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने पंजाब में प्रदेश चुनाव समिति की कर दी घोषणा : बागी तेवर रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को भी दी जगह

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पंजाब में प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कई...
Translate »
error: Content is protected !!