कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम, सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

by

पहले सरकारों में कैबिनेट देने के लिए होती है अब छीनने के लिए हो रही है

आपदा के दौर में निर्माण सामग्री के महंगे होने से कैसे बनेंगे उजड़े आशियाने

एक रुपए दाम बढ़ने पर सड़कों पर शोर मचाने वाले कांग्रेसी नेता अब कहां गये

एएम नाथ। मण्डी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीमेंट के दाम फिर से बढ़ाए जाने पर सुक्खू सरकार को नाकाम बताया है। सुक्खू सरकार के कार्यभार सम्भालने के बाद से ही सीमेंट की कीमतो में 70 रुपए से ज़्यादा की वृद्धि हो चुकी है। आठ बार दाम बढ़ाए गये हैं लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार की नीति के कारण ही सीमेंट के दामों में वृद्धि हुई है। पिछली साल आई आपदा के समय सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया तो सीमेंट के भी दाम बढ़े, उसके कुछ दिन बाद फिर सीमेंट के दाम बढ़ गए। इस समय प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। लोगों के आशियाने टूटे हैं ऐसे में फिर से सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। इतनी बार बढ़ोतरी हुई लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आपदा के समय लोगों पर महंगाई का बोझ लादना अनुचित है। सरकार को इसमें दख़ल देना चाहिए। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। आज प्रदेश का हर वर्ग सड़कों पर है और सरकार से दो-दो हाथ करने के आय तैयार बैठा है। यह स्थिति लगभग दो साल के कार्यकाल के में हो गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार की तानाशाही, मनमानी और उनके हक़ों की सरकारी लूट से तंग आ गये हैं। पहले लोग कैबिनेट की बैठकों का इंतज़ार करते थे क्योंकि कोई न कोई सुविधाएं उन्हें हर बार मिलती थी। लेकिन इस सरकार के कार्यकाल में कैबिनेट की बैठकों से लोग डर रहे हैं न जाने किस बार कौन सी सुविधा इस बार छिन जाए। पहली कैबिनेट में ही हज़ारों संस्थान छीनने का यह सिलसिला अभी तक रुका नहीं हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार के समय कई नेता थे जो सीमेंट के दाम में एक रुपये की वृद्धि होने पर सड़कों पर उतर जाते थे और खूब होहल्ला करते थे लेकिन डेढ़ साल में आठ बार सीमेंट के दाम बढ़ने के बाद भी वह ख़ामोश हैं। दो-दो बार डीज़ल के दाम बढ़ने पर भी वह ख़ामोश ही रहे। क्या उन नेताओं ने सरकार को इस तरह की मनमानी करने की आज़ादी दे रखी है कि चाहे जैसे सरकार चलाओ, प्रदेश के लोगों पर महंगाई का चाहे जितना बोझ डालो, लेकिन हमें कुछ नहीं कहना है, सिर्फ़ हम जब विपक्ष में होंगे तो ही सरकार के ख़िलाफ़ बिना किसी मुद्दे के हीसड़कों पर उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों से भी कहा कि वह प्रदेश के लोगों की स्थिति भी समझे। आपदा के समय सरकार लोगों का सहयोग करे जिससे उनके पुनर्वास की राह आसान हो सके। लेकिन सरकार अपने बलबूते आपदा उबर रहे लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ाने से पीछे नहीं हट रही है। यह शर्मनाक है।
जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सराज के माता शिकारी योगिनी मंदिर तांदी के समीप अपने परिवार और गांव वालों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उनकी माता ब्रिकु देवी और धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस मौके आह्वान किया कि आम जनता भी देवी-देवताओं की इस पुण्य धरा को संवारने की दृष्टि से अधिक से अधिक पौधरोपण करें। आजकल बरसात के मौसम में पौधे अच्छे से टिकते हैं और उनकी ग्रोथ भी जल्दी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस अभियान का शुभारंभ किया है और अभी तक करोड़ों लोग इससे जुड़ चुके हैं। आप सबका सहयोग इस तरह मिलता रहा तो हम अपने आसपास को हरा भरा रखने और शुद्ध जलवायु का लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व 10 अफसरों पर नहीं बनता केस- हिमाचल हाईकोर्ट में पुलिस विभाग का जवाब दायर : कांस्टेबल धर्म सुख नेगी को बर्खास्त करने का मामला

एएम नाथ : शिमला।  कांस्टेबल धर्म सुख नेगी के कथित उत्पीड़न मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाईकोर्ट में दायर जवाब में कहा कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : चरस 10 हजार की एक लाख में बेचता था

कुल्लू : हरियाणा की पानीपत नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्कर को बंजार बस अड्डा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखीराम के रूप में हुई है। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित : 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रकाशित रुटों पर स्टेज कैरिज वाहनों के लिए हिमाचली युवाओं से विभिन्न जिलों के 350(टैम्पो टै्रवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रदर्शन पर कार्रवाई, आव्रजन दस्तावेजों की हुई जांच

काम करने के परमिट की नीतियों में बदलाव का विरोध कर रहे छात्रों में बढ़ी चिंता, कई को नोटिस कैलगरी। कनाडा में पढ़ाई पूरी करने के बाद मिलने वाले काम करने के परमिट की...
Translate »
error: Content is protected !!