कांग्रेस से बाहर का रास्ता पूर्व विधायक हरचंद कौर को : संगरूर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत

by

चंडीगढ़ : संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने यहां से दलवीर गोल्डी को टिकट दी है। वह सीएम भगवंत मान से पिछला विस चुनाव हारे थे। संगरूर सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने 50 नेताओं की फौज उतार दी है। जिसमें पूर्व मंत्रियों और विधायकों को सीट जिताने का जिम्मा सौंपा गया है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने पूर्व विधायक हरचंद कौर को पार्टी से निकाल दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया। पूर्व विधायक हरचंद कौर कांग्रेस से 2 बार विधायक रह चुकी हैं। वह आम आदमी पार्टी के कुलवंत सिंह पंडौरी से हारी हैं।

कांग्रेस की जबरदस्त तैयारी :
कांग्रेस ने संगरूर लोकसभा सीट पर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से नेताओं की ड्यूटियां लगाई हैं। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की विस सीट धूरी की कमान विधायक सुखजिंदर रंधावा को दी गई है। शिक्षा मंत्री मीत हेयर की सीट पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को तैनात किया गया है।
लेहरा में पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल और परगट सिंह मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा वित्तमंत्री हरपाल चीमा की दिड़बा सीट पर विधानसभा में विपक्ष के उपनेता विधायक राजकुमार चब्बेवाल और सुखपाल खैहरा रहेंगे। सुनाम में मदनलाल जलालपुर और हैरी मान, मालेरकोटला में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, संगरूर में तृप्त राजिंदर बाजवा और विजय इंदर सिंगला और माहिल कलां कुशलदीप ढिल्लो देखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने प्रैस नोट जारी कर बताया कि...
article-image
पंजाब

पंजाब बॉर्डर बंद करने और गुजरात का खुला रहने का कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने उठाया मुद्दा

जालंधर  । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा शिक्षक गुरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कड़ी निंदा

गढ़शंकर, 27 जुलाई: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने अध्यापक गुरिंदर सिंह पर चबबेवाल पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए पर्चे की कड़ी निंदा की है। डीटीएफ प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले 

कैंप में 80 युवाओं ने किया रक्तदान बीटन ।  महाराज भुरीवाले के आगमन दिवस को समर्पित श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में आयोजित वार्षिक संत समागम दौरान श्री सतगुरु ब्रह्म नंद चेतना नंद भूरीवाले...
Translate »
error: Content is protected !!