शराब के शौकीनों के लिए गर्मी में राहत : अंग्रेजी शराब और बीयर के रेट एक जुलाई से होंगे कम

by

चंडीगढ़ : शराब पीने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब में अब हरियाणा से भी सस्ती शराब मिलने जा रही है। यहां तक कि पियक्कड़ों के लिए बीयर भी चंडीगढ़ से कम दामों पर मिलेगी। जबकि शराब का मूल्य चंडीगढ़ के मूल्यों के बराबर रहेगा। यह नई एक्साइज पालिसी 1 जुलाई 2022 से लागू हो जाएगी। आप सरकार ने लाइसेंस सिस्टम को खत्म कर दिया है और टेंडर प्रणाली को अपनाया जाएगा। सरकार ने इससे पिछले साल 6158 करोड़ के मुकाबले 9647 करोड़ रुपए की कमाई का टारगेट रखा है।
नई एक्साइज पॉलिसी के बाद पंजाब में शराब 35 से 60 प्रतिशत तक सस्ती हो जाएगी। शराब का कोटा ओपन करने के बाद अंग्रेजी शराब और बीयर के रेट एक जुलाई से कम हो जाएंगे। एक्साइज अफसरों के मुताबिक हरियाणा के मुकाबले पंजाब में 10 से 15 प्रतिशत तक शराब सस्ती मिलेगी। पंजाब में बीयर के रेट अभी 180 से 200 रुपए प्रति बॉटल है। जो गिरकर 120 से 130 तक हो जाएंगे। चंडीगढ़ में बीयर का रेट 120 से 150 रुपए है। इसी तरह भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के रेट पंजाब में अभी 700 रुपए है। यह गिरकर 400 रुपए तक हो जाएगा। चंडीगढ़ में इसका रेट 510 रुपए है।
मान सरकार ने पंजाब में शराब के ग्रुप 750 से घटाकर 177 कर दिए हैं। एक ग्रुप अब 30 करोड़ का होगा। पहले यह 4 करोड़ रुपए था। इनका टेंडर ऑक्शन होगा। सरकार ने राज्य में नई डिस्टलरी खोलने पर लगी रोक भी हटा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
article-image
पंजाब

ढाई किलो सांभर का मीट के साथ वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर के अड्डा झुगियां में राणा मीट शॉप से वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने रेंज अफसर चरणजीत सिंह की अगुआई में छापा मार कर ढाई किलो सांभर का मीट बरामद कर मामला...
article-image
पंजाब

पहलगांव पर हमला कायरता की निशानी ,अब सबक सिखाने का सही समय संजीव अरोड़ा : बहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाईटी रजिस्टर्ड की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई । जिस में समूह सोसाईटी सदस्यों...
article-image
पंजाब

धमाई स्कूल के कोशिंदर ने 3000 मीटर दौड़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गढ़शंकर का किया नाम रोशन

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: राजकीय महाविद्यालय टांडा के मैदान में 18 अक्तूबर से चल रही स्कूली विद्यार्थियों की जिला स्कूल एथलेटिक्स मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई के बारहवीं कक्षा के छात्र कोशिंदर ने...
Translate »
error: Content is protected !!