कांस्टेबल और उसकी महिला सहयोगी आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

by

मोहाली  : मोहाली एसटीएफ ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल और उसकी महिला सहयोगी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कांस्टेबल फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात था। जानकारी के अनुसार उक्त पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल हुआ था और फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरन कौर है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही ड्रग्स तस्करी में संलिप्त थे और उन्हें दोनों के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी।  पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल का पिछला रिकॉर्ड भी दागदार रहा है। विभाग ने हाल ही में उसे निलंबित किया था और लंबे समय के निलंबन के बाद वह फरीदकोट में पुलिस लाइन में ड्यूटी पर आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह और नवकिरण कौर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक में संतोख वीर जी की पुस्तक “गुरसिखि प्रश्नोत्री” का विमोचन किया गया*

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर के गांधी पार्क स्थित कार्यालय और सरदार मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में सभा की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में हुई,...
article-image
पंजाब

मनरेगा वर्कर्स यूनियन पंजाब के वर्करों ने बीडीपीओ कार्यालय माहिलपुर में केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला फूंका

माहिलपुर / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) मनरेगा वर्कर्स यूनियन पंजाब के वर्करों ने ब्लाक प्रधान सुरिंदर कौर मुगोवाल के नेतृत्व में माहिलपुर स्थित बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित होकर केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारा राइड, हाउसबोट, क्रूज, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को किया शुरू :गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए...
article-image
पंजाब

कपिल सिब्बल ने कसा तंज : भागवत के बयान और सरकार के काम में बड़ा अंतर – BJP सरकार के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों में बड़ा अंतर

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी पर संबोधन के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि भागवत के बयान और भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!