गढ़शंकर मामले में अपना स्टैंड साफ करें सत्ताधारी नेता, सरकार के साथ हैं या होशियारपुर के साथः जिला बार एसोसिएशन

by

12 नवंबर को डा. राज के निवास स्थान के घेराव की घोषणा

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : गढ़शंकर को बचाने के लिए जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर की तरफ से शुरु किए गए संघर्ष को जहां पूरे जिले से बल मिलना शुरु हो गया है वहीं वकील भाईचारे के साथ-साथ अन्य संगठनों ने भी नए जिले के लिए होशियारपुर के टुकड़े करने का विरोध जताना शुरु कर दिया है। आज मंगलवार को जिला बार ने जहां बार रुम में बैठक करके अगली रणनीति तय की वहीं कचहरी परिसर में धरना देकर गढ़शंकर को नए जिले श्री आनंदपुर साहिब में शामिल करने का कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर अध्यक्ष एडवोकेट पीएस घुम्मण ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि हमारे लोकल सत्ताधारी नेता अपना स्टैंड साफ नहीं कर रहे हैं कि वह होशियारपुर को बचाने के लिए उनके साथ हैं या फिर सरकार द्वारा लिए जा रहे गलत फैसले में उसका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान सचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, एडवोकेट राकेश मरवाहा, एडवोकेट धरमिंदर दादरा सहित अन्य वरिष्ठ वकीलों एवं सदस्यों ने एकमत से कहा कि सरकार को अपने फैसले पर पुनः विचार करना चाहिए तथा रुपनगर का नाम बदलकर श्री आनंदपुर साहिब जिला कर देना चाहिए, जिससे सरकार एवं आम जनता पर अरबों रुपयों का बोझ भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाकर वहां के प्रति लोगों के दिलों में तो सम्मान एवं धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं वह किसी घोषणा की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बताया कि गढ़शंकर के कटने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी हानि होगी तथा यह आंदोलन सिर्फ वकीलों का नहीं बल्कि होशियारपुर के हर नागरिक का है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को सांसद डा. राज कुमार व उनके बेटे विधायक ईशांक के निवास स्थान के घेराव किया जाएगा तथा उनसे उनका स्टैंड पूछा जाएगा कि वह होशियारपुर को बचाने के लिए किसके साथ हैं या फिर वह भी सरकार के दवाब में होशियारपुर के साथ अन्याय का साथ देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार गढ़शंकर को लेकर अपना स्टैंड साफ नहीं करती तब तक कामकाज ठप्प रखा जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट रणजीत कुमार, मनिंदरपाल सिंह, बीएस रियाड़, सुहास राजन, वीके मेनन, लवकेश ओहरी, शमशेर भारद्वाज, अरविंद अग्निहोत्री, मनिंदर कौर, गोबिंद जसवाल, संदीप कुमार, विकास शर्मा, प्रदीप गुलेरिया, अभिनव महेन्द्रू, पुनीत इंदर कंग, पंचम शर्मा, सूरज सिंह, गुरतेज सिंह, पंकज ठाकुर, विक्रम सिंह, सर्बजीत सिंह, अमरदीप मलिक, विजय परदेसी, लवदीप, हरमन, मुकुल खोसला, राजेश कुमार, जान्वी शर्मा, राजविंदर, हर्ष ठाकुर, अभिनव महेन्द्रू, नरवीर सिंह, भारती बडियाल, नितिका सूरी, राजविंदर कौर, विनय मलिक, चेतना, बबनीत सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी उत्सव भव्य रूप से आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी उत्सव आज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक श्रीमान अशोक चोपड़ा जी ने की। ध्वज प्रणाम और...
article-image
पंजाब

खाद्य पदार्थों के लिए 9 सैंपल : 2 सर्विलेंस व 7 इनफोर्समेंट सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 : हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 25 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर किया प्रचार

जनता तानाशाह आप सरकार से तंग आ चुकी : दीवान, सूंड, पल्लीझिक्की लुधियाना, 1 नवंबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड...
article-image
पंजाब

आरएमपीआई ने पंजाब सरकार की सांप्रदायिक फासीवादी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य भर में राजनीतिक रैलियां आयोजित करने का फैसला : हरकंवल सिंहः

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) जिला कमेटी की बैठक अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य साथी हरकंवल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!