सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करने का दावा किया सचिन बिश्नोई ने : गैंगस्टर लॉरेंस के भांजा बताया खुद को सचिन बिश्नोई ने

by

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर में नया मोड़ आ गया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि मैने हत्या की है। खुद को सचिन बिश्नोई बताने वाले शख्स ने एक टीवी चैनल से वर्चुअल आईडी के जरिए कहा कि ऐसा करके मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया गया है। हालांकि हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

हत्या का दावा करने वाले ने जो टीवी चैनल से कहा ..

1. सचिन बिश्नोई ने कहा कि मोहाली में युवा अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या हुई थी। पुलिस ने इसकी जांच की। कई गैंगस्टर्स से पूछताछ की गई। सबने कहा कि इसके पीछे सिद्धू मूसेवाला का हाथ है।
2. हत्या करने वाले शूटर ने कहा था कि मूसेवाला ने उन्हें जगह दी और फाइनेंशियली सपोर्ट भी किया। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला का नाम भी लिया था। इसके बावजूद मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम इंतजार करते रहे, लेकिन मूसेवाला पर कोई एक्शन नहीं हुआ।
3. सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बरार की हत्या भी मूसेवाला ने कराई। वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का भाई था। इसके पीछे भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
4. सचिन ने कहा कि मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने के बदले उसे कोई फेम नहीं चाहिए था। मकसद सिर्फ बदला लेना था। मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया।
5. सचिन बिश्नोई से जब पूछा गया कि मूसेवाला को मारने के लिए हथियार कहां से लाए, तो इसका जवाब उसने नहीं दिया। सचिन ने इतना जरूर कहा कि हमारे पास इससे बड़े हथियार हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
धमकी देने वाले बताएं, कहां आना है?
सचिन ने कहा कि जो भी हमें धमकी दे रहे हैं, जो कह रहे हैं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे, वह बताएं कि कहां आना है? करने वाले कहते नहीं हैं। सचिन से अगले टारगेट के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा। सचिन ने कहा कि इन्होंने 2 दिन में मनकीरत औलख को मारने की बात कही थी, कुछ नहीं कर सके। यह जो धमकी दे रहे हैं, इनमें से ही कोई एक मरेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुल्तानी अस्पताल में बम धमाका, लोगों के बीच मचा हड़कंप : सीसीटीवी में कैद हमलावर

गुरदासपुर :  कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में जहां गत दिनों फिरौती की मांग को लेकर गोलियां चलाई गई थी, वहीं मंगलवार को दिन दिहाड़े एक युवक ने अस्पताल में बम धमाका कर दिया। इसकी...
article-image
पंजाब

Door openings can delay auspicious

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 13 : Human-made buildings can influence every aspect of life, including happiness and misfortune, because the nature of a house’s vastu (traditional architectural energy) forms the foundation of its occupants’...
article-image
पंजाब

जिला भाषा अधिकारी डा. जसवंत राय राग साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

होशियारपुर, 26 फरवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से भाषा विभाग पंजाब, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर में बतौर खोज अधिकारी-कम  जिला भाषा अधिकारी सेवा निभा रहे डा. जसवंत राय को इंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन चलाई गोली….जवाबी फायर में हुआ जख्मी

अमृतसर। छेहरटा के वडाली गुरु इलाके में हेरोइन बरामदगी के लिए तस्कर को साथ लेकर पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपित ने गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के लिए लक्की ने एएसआई जयबीर...
Translate »
error: Content is protected !!