कानून व्यवस्था पर जयराम ठाकुर का तीखा हमला, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

by

जयराम ठाकुर बोले, प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार सुप्त अवस्था में

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया है। मंडी में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से सुप्त अवस्था में है और राज्य की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में प्रदेश में अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है और अपराध का ग्राफ प्रदेश के इतिहास के पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुका है। एक शांत और ‘देवभूमि’ के रूप में पहचाने जाने वाले हिमाचल प्रदेश के लिए यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज अपराधियों के मन में कानून और पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है, जिससे जघन्य अपराधों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास होने के बावजूद अपराध नियंत्रण में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिक जिम्मेदारी थी कि वे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश देते, लेकिन मौजूदा हालात यह दर्शाते हैं कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता नहीं है।
जयराम ठाकुर ने हाल ही में हुई हत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को इन गंभीर मामलों से सबक लेना चाहिए था, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके विपरीत, प्रदेश में लगातार हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज शायद ही कोई जिला ऐसा बचा हो, जहां से आपराधिक घटनाओं की खबरें न आ रही हों।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपराध का यही ग्राफ जारी रहा, तो हिमाचल प्रदेश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होगा, बल्कि पर्यटन और निवेश पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए तुरंत उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई जाए और प्रदेश के हर क्षेत्र में पुलिस की सख्त मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान उन्होंने रोहड़ू क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई दुखद घटना पर भी गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक महिला के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कदम उठाना आवश्यक है।
—————–
पंडित सुखराम को दी श्रद्धांजलि, बोले ‘संचार क्रांति के मसीहा थे पंडित जी’

इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘चवर्ख’ कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित सुखराम को ‘संचार क्रांति का मसीहा’ बताते हुए कहा कि हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में संचार सुविधाओं का विस्तार उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा और आश्रय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने उनके परिवार के साथ समय बिताते हुए पंडित सुखराम के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया और उन्हें प्रदेश के विकास का आधार स्तंभ बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने नाबार्ड के सलाहकार से किया होली उतराला मार्ग को जल्दी पूर्ण करने का आग्रह

एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज शिमला सचिवालय में सलाहकार परियोजना (नाबार्ड ) श्री बासु सूद जी से शिष्टाचार भेंट की। एस दौरान उन्होंने सलाहकार नाबार्ड से भरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की मंशा ही नहीं हैं कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर बने – विधायक निधि की राशि जारी होने पर ही विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होगी बीजेपी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री साफ़-साफ़ बताएँ  कि वह धर्मशाला में केंद्रीय विवि का कैंपस चाहते हैं नहीं मंडी में बीजेपी नगर निगम के पार्षद से हुई अभद्रता पर माफ़ी माँगे कांग्रेसी नेता एएम नाथ। शिमला : नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 450 से अधिक पुलिस व होमगॉर्ड के जवान

ऊना मार्च: माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज मेले के सफल आयोजन के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के इन 20 विधायकों का कट गया पत्ता … पूरी लिस्ट जानिए

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर...
Translate »
error: Content is protected !!