कामगारों के लिए साहू में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। चम्बा :    हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के द्वारा ग्राम पंचायत साहू-पधर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के लिए एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि पात्र लोगों का कल्याण बोर्ड में अधिक से अधिक पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोग योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें। उन्होंने कल्याण बोर्ड की ओर से कामगारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही 14 विभिन्न योजनाओं का ज़िक्र करने के साथ साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। शिविर में विधायक नीरज नैय्यर ने कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से कामगारों को इंडक्शन चूल्हे और सोलर लैंप भी वितरित किए।
इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न वित्तीय लाभ देने के लिए तत्वर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को एक वर्ष की अवधि के दौरान जिला चंबा में 3 करोड़ 50 लाख की वित्तीय सहायता पंजीकृत लाभार्थियों को प्रदान की गई है जबकि विधानसभा क्षेत्र चंबा में लगभग 1 करोड़ 50 लाख की वित्तीय सहायता कामगारों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत कामगारों को निकट भविष्य में डिजिटल कार्ड भी प्रदान किये जायेंगे, जिसके लिए वित्त वर्ष 2025-26के बजट में एक करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कामगारों को डिजिटल कार्ड जारी करने से बोर्ड की प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत साहू पदर पूजा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत कीड़ी मदन लाल साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य – हर्षवर्धन चैहान

ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया ध्वज़ारोहण ऊना, 15 अप्रैल: जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान की अध्यक्षता में राजकीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेसीओ सहित तीन जवानों की गहरी खाई में गिरने से शहीद : जिन्में ऊना व हमीरपुर का भी एक एक जवान शामिल

कुपवाड़ा : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन जवानों की जान चली गई। सेना ने बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!