जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार
होशियारपुर 5 अप्रैल () पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय ख्रन्ना ने सीमा सुरक्षा बल कैंप खडक़ां में जल संरक्षण विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जिसमें बी.एस.एफ. के पुरुष व महिला जवानों के साथ अधिकारीयों ने भी हिस्सा लिया। खन्ना ने इस मौके संबोधित करते हुए कहा कि जल कुदरत की अनमोल देन है। जल का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। निरंतर गिर रहा भू जलस्तर भविष्य में सारी दुनिया पर आने वाली विकट परिस्थिति का संकेत है।
खन्ना ने कहा कि देश के सैनिक जहाँ सीमाओं की रक्षा करते हैं वहीँ जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। खन्ना ने कहा की सैनिक लोगों के रोल मॉडल होते हैं। अगर देश के सैनिक जल संरक्षण को अपनी ड्यूटी का हिस्सा बना लें तो इससे आम जनता में जल संरक्षण के लिए क्रांति पैदा हो सकती है। इससे जवान अपने फर्ज के साथ साथ पूरी सृष्टि को बचने के लिए भी भूमिका अदा कर सकेंगे। खन्ना ने कहा कि श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट जल संरक्षण को समर्पित है और ट्रस्ट की तरफ से निरंतर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जल्द ही जवानों की जल संरक्षण जागरूकता को मापने के लिए इस विषय पर कैम्प में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जायेगी जिसमे अग्रणी रहने वाले जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर खन्ना के साथ एस.पी. दीवान व बी.एस.एफ. कैंप खडक़ां के जवान तथा अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वो जब याद आए, बहुत याद आए : सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी के जन्म दिवस पर शानदार संगीतमयी समागम का किया आयोजन

होशियारपुर: संगीत जगत के सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी साहिब के 98वें जन्म दिवस संबंधी शानदार संगीतमयी व सांस्कृतिक समागम का आयोजन सरकारी कालेज होशियारपुर में मोहम्मद रफी कल्चरल व चैरीटेबल सोसायटी होशियारपुर, अलायंस...
article-image
पंजाब

शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए स्पैशल टीम गठित : किसी भी हालत में दुकानों का कूड़ा सैंट्रल वर्ज पर न फेंका जाए : कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर, 26 मार्चः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए नगर निगम होशियारपुर...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए शिअद नेता चीमा ने कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ हो एक्शन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को चुनाव आयोग  से मनीष सिसोदिया के भड़काऊ बयानों का संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!