सैकड़ो करोड़ रुपए के लैप्स होने और हजारों करोड़ रूपए का यूसी न देने पर अपना रुख स्पष्ट करे सरकार – सुक्खू सरकार न केंद्र सरकार के दिए पैसे खर्च कर पा रही है और नहीं हिसाब दे पा रही है : जयराम ठाकुर 

by
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को बधाई,   जयराम ठाकुर के सराज दौरे पर भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेस समर्थक परिवार
एएम नाथ। मंडी :   मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन केंद्र सरकार पर सहयोग न करने और बजट न जारी करने के आरोप लगाती है लेकिन हकीकत यह है कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पैसे भी राज्य सरकार खर्च नहीं कर पा रही है। जिसके कारण कुछ एक विभागों में ही सैकड़ो करोड़ रुपए लैप्स हो गए जबकि हजारों करोड़ रुपए का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं जमा हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा हुआ है वह धनराशि कहां गई, किस पर खर्च हुई? यह सरकार की नाकामी है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसे का सदुपयोग नहीं हो पाया। लैप्स हुए बजट का सरकार को विभाग वार आंकड़े जारी करने चाहिए। नई वित्तीय वर्ष के शुरू होते ही केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत धड़ल्ले से पैसा भेजा जा रहा है। इसलिए मैं सरकार से उम्मीद करता हूं कि उन पैसों का समुचित और समयबद्ध और चरणबद्ध इस्तेमाल हो जिससे वह धनराशि लैप्स न होने पाए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से यह पता चला है कि लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग ही पिछले वित्तीय वर्ष में 300 करोड रुपए का उपयोग नहीं कर पाए जिसकी वजह से यह धनराशि लैप्स हो गई। इसी प्रकार पोषण योजना के 33 करोड़ के बजट का एक तिहाई यानी 11 करोड रुपए का बजट सरकार की नाकामी की वजह से लैप्स हो गया। यह तो मात्र कुछ ही आंकड़े हैं जो सरकार द्वारा लाख छुपाने की कोशिश करने के बाद भी सामने आए हैं। हकीकत में सरकार की नाकामी से लैप्स हुए बजट का आंकड़ा बहुत ज्यादा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी तरह कैग एक रिपोर्ट के अनुसार सुक्खू सरकार कई स्थानीय निकायों और प्राधिकरणों पर खर्च किए 2795.23 करोड रुपए का हिसाब ही नहीं दे पाई है। इन सभी योजनाओं के तहत 1990 यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं जमा किए गए हैं। अगर पैसे उन्हीं योजनाओं पर खर्च किए गए हैं जिन्हें विधानमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया था उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र क्यों नहीं जमा हुआ है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा हर दिन कहा जाता है कि केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की जबकि सुक्खू सरकार ने 2023 में आपदा के नाम पर 1239 करोड रुपए खर्च किए जिसमें से 1190.85 करोड रुपए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए। राज्य सरकार ने 48 करोड़ मात्र अपने पास से आपदा राहत के नाम पर खर्च किए। इसके अलावा पिछली साल हिमाचल प्रदेश को 18 हजार से ज्यादा और इस बार 92200 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास दिए गए हैं। सड़कों और फूलों के लिए नए वित्त वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा 400 करोड़ से ज्यादा की धनराशि दी जा चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के गाड़ा गुशैनी क्षेत्र का दौरा किया। वह विभिन्न गांव में गए और स्थानीय लोगों कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा मंडल जंजैहली के ग्राम केंद्र गाड़ागुसैनी की घाट पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया भी किया और कई कांग्रेस समर्थक परिवारों को भाजपा में शामिल कराया। कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए, सभी सदस्यों का उन्होंने आभार जताया।
नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की तीन तपस्या से संगठन कर्ताओं और हमारे वरिष्ठ नेताओं और मार्गदर्शकों के कुशल नेतृत्व क्षमता, त्याग और आशीवार्द से आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है। इस पार्टी के नेताओं ने देश के विकास, एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए अपना सर्वस्व मां भारती को अर्पित कर दिया है। हमें गर्व है कि इस पार्टी में हमें काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने रद्द की नकली दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक की जमानत याचिका

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक की जमानत याचिका रद्द कर दी है। जस्टिस विरेंदर सिंह ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उप मुख्य मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज ….परिवहन निगम के बेड़ में शामिल होगी 297 ई-बसें: मुकेश अग्निहोत्री

धर्मशाला, 26 जनवरी: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश

सहकारिता से स्वरोजगार को बढ़ावा, विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर सांसद ने जताई नाराजगी चंबा में दिशा की बैठक: आरडीएसएस, सड़क, पर्यटन और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा आरडीएसएस के तहत 90 करोड़...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू-बंजार में 206 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं के सीएम सुक्खू ने उद्घाटन-शिलान्यास

कुल्लू-बंजार में 206 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्या सड़क, पुल और बिजली परियोजनाओं को गति, बंजार में बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने कुल्लू-बंजार को दी विकास परियोजनाओं की सौगात एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!