बद्दी में ड्रग विभाग ने पकड़ा नकली दवाएं बनाने का गिरोह : लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद

by

नालागढ़। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप में हुई है। जो कि नामी कंपनियों के नाम पर बद्दी में दवा बनाकर बेचने का काम करता था। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों का आगरा में मेडिकल स्टोर भी है। जहां पर इन दवाओं को बेचा जाता था। जानकारी के अनुसार बद्दी बैरियर पर ड्रग विभाग की टीम ने यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़ा। जिसमें नकली दवाइयां ले जाई जा रही थीं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह की अगुवाई में बनी टीम ने यह सफलता हासिल की है। अब टीम आरोपियों को दवा कंपनी के बारे में पूछताछ कर रही है।
इन कंपनियों के नाम पर बना रहे थे नकली दवाइयां

ड्रग विभाग ने कार से नकली दवा व आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनकी निशानदेही पर बरोटीवाला मार्ग सिक्का होटल के समीप से गोदाम भी बरामद किया है। जिसमें लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद की गईं। आरोपी यूएसवी प्राईवेट लिमिटेड की दवा रोजोवैक्सटीन हार्ट की दवा। सिप्ला कंपनी की मोंटेयर-10 जो कि कोरोना वायरस में गले में एलर्जी की दवा। इपका लैब कंपनी की जीरोडोल पेन किलर आदि दवाएं नकली बना रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छात्रा के साथ शादीशुदा अध्यापक का सहमति से संबंध का मामला : कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

 चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक शिक्षक द्वारा 19 साल की छात्रा के साथ सहमति संबंध की दलील देते हुए सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए 50 हजार रुपये जुर्माना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब नीति पर CAG Report : शराब घोटाले को लेकर कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दिल्ली सरकार को हुआ 2002 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट को पेश कर दिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कुल 14 रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर फायरिंग, 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप

रविवार दोपहर मेडिकल स्टोर के बाहर भी फायरिंग की कोशिश, रात में घर पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; CCTV में कैद हुई घटना बटाला: पंजाब के बटाला स्थित नवरूप नगर में रविवार रात एक...
article-image
पंजाब

चौहड़ा वासियों ने छात्रों का सम्मान कर मनाया डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन

गढ़शंकर, 23 अप्रैल : स्थानीय निकटवर्ती  गांव चौहड़ा में भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले डॉ. बीआर अंबेडकर का जन्मदिन विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!