कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अंब ने हासिल किया दूसरा स्थान – सीएमओ

by

ऊना : 6 अगस्त: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 का कायाकल्प मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया गया है सिविल अस्पताल अंब ने प्रदेश भर में दूसरा व सिविल अस्पताल हरोली ने आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए अंब अस्पताल को 5 लाख जबकि हरोली अस्पताल को 1 लाख रूपये की धनराशी इनाम के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकवाह प्रथम स्थान पर रहा जिसके लिए 2 लाख रूपये की धनराशी घोषित की गई। उन्होंने बताया कि जिला ऊना के 23 स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कृत किया गया है। डाॅ मंजू बहल ने इस उपलब्धि के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह, जिला गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार डॉ रमन संदल व गुणवत्ता आश्वासन सहायक वनिता कुमारी को बधाई दी।
सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि कायाकल्प गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम का मूल्यांकन 25 से 30 अप्रैल को बाहय मूल्यांकन टीम डाॅ विक्रांत, डाॅ योगेश व डाॅ अरविंद धीमान द्वारा किया गया था। टीम द्वारा जिला के चयति स्वास्थ्य संस्थानों का विभिनन मानकों पर आकलन किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री मदभागवत कथा, बद्दी के पलांखवाला कुँजाहल में सात दिवसीय कथा का आयोजन

बद्दी, 11 अप्रैल (तारा) : झाड़माजरी के पलाखंवाला में श्री मदभागवत कथा का शुभारम्भ शनिवार को कलश यात्रा से हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कलश यात्रा बहुत ही भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया

बी बी एन, 22 अप्रैल (तारा) : पर्यावरण संरक्षण के प्रति एकजुटता दिखाते हुए धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला बरोटीवाला में विश्व पृथ्वी दिवस 2026 मनाया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल ने बताया कि इस वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी की गारंटी और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता : जयराम ठाकुर 

आगामी लोकसभा चुनावों में ग्रामीणों के आशीर्वाद से भाजपा प्रचंड जीत का परचम लहराएगी एएम नाथ। मंडी :   सराज भाजपा मंडल द्वारा बाखली और सरोआ में “गांव चलो अभियान” के तहत आयोजित कार्यशाला में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!