कारगिल युद्ध के शहीद नायकों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित : शहीद नायकों के शौर्य को नमन  व कृतज्ञता के लिए  ली  गई शपथ 

by
एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई :
कारगिल विजय दिवस के मौके पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  बचत भवन  में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए  जांबाजों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए जिन्होंने  देश की संप्रभुता के  लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया था ।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने  द्वीप प्रज्ज्वलन  व पुष्प अर्पित कर चंबा के कारगिल युद्ध नायक शहीद आशीष एवं खेमराज को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूर्व सैन्य अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव , उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर, एसडीएम अरुण शर्मा, सहायक आयुक्त  पीपी सिंह   ने भी  वीर शहीदों को  पुष्प अर्पित कर   अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
इसके उपरांत कारगिल युद्ध के शहीद नायकों के शौर्य को नमन  व कृतज्ञता के लिए शपथ का आयोजन भी किया गया ।
 उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि “हम कारगिल युद्ध के उन वीर शहीदों को देश की अखंडता व सम्मान की रक्षा हेतु अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए, अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनकी पुनीत स्मृति एवं शौर्य को नमन करते हुए प्रतिज्ञा करते हैं, कि देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से समर्पित रहगें”।
कार्यक्रम में उपायुक्त ने वीर नारियों पानो देवी, कर्मी देवी, विमला कोतवाल,पानो देवी, इंदु बाला, अंजना देवी को सम्मानित किया।
उपायुक्त ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिक हमेशा तत्पर रहते हैं ,  भले ही परिस्थितियां  कैसी भी हों ।   सैनिकों के देश प्रेम व कर्तव्य  निष्ठा के प्रति संपूर्ण राष्ट्र वासी ऋणी है । इसके परिणाम स्वरूप  हम सभी देशवासी शांति और अमन से अपने घरों पर सुरक्षित रहते हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि   शहीद सैनिकों के  पारिवारिक सदस्यों का  सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर ने कारगिल युद्ध को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का  व्योरा रखा ।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के एनसीसी विद्यार्थियों ने  देशभक्ति पर आधारित  समूह गान प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर  सेवानिवृत कर्नल सुरेंद्र सिंह, कैप्टन चाँद लाल, कैप्टन योगराज, कैप्टन मुसद्दीलाल, सूबेदार-मेजर इंदर सिंह जरियाल सहित ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों से आए  पूर्व सैन्य अधिकारी  एवं सैनिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, वीर नारियां, एनसीसी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना शिमला शहरी खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय समिति, ब्लाकॅ टास्क फोर्स, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, सशक्त महिला योजना व पोषण अभियान की समीक्षा बैठक

शिमला 22 नवंबर – बाल विकास परियोजना शिमला शहरी, महिला एवं बाल विकास हि0 प्र0 द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवायें कार्यक्रम के अर्न्तगत आज खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय समिति, बेटी बचाओ बेटी पढाओ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा: जरनैल सनौली

ऊना । ऊना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय किसान युनियन के अध्यक्ष जरनैल सनौली ने कहा की अग्नि वीर योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है 17 से 21 वर्ष के 10वीं व 12वीं पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने नशे को जड़ से उखाड़ने का लिया है संकल्प – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

समापन्न समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत ऊना – जिला के युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!