अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से संबंधित सभी तैयारियां पूरी-मुकेश रेपसवाल, सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध

by
एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से जुड़े विभिन्न विषयों से संबंधित प्रबंधो के अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं यह जानकारी उपायुक्त  एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला कमेटी मुकेश रेपसवाल ने दी। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बार मिंजर मेले में जिला चंबा के कलाकारों सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकारों को विशेष महत्व दिया जा रहा है ताकि प्रदेश की युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रस्तुत करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके।
उन्होंने बताया कि मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में 4 अगस्त को बॉलीवुड सिंगर जावेद अली प्रमुख कलाकार होंगे इसके अतिरिक्त मेले के दौरान तीन बॉलीवुड सांस्कृतिक संध्याएं, तीन पंजाबी सांस्कृतिक संध्याएं तथा तथा प्रत्येक प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रमुख कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला चंबा सहित प्रदेश के अन्य जिलों से कुल 22  प्रमुख हिमाचली कलाकार मिंजर मेले की विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा क्योंकि मिंजर मेला को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है इसलिए इस बार मेले में अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियां शामिल करने का प्रयास भी किया जा रहा है। मुकेश रेपसवाल ने जानकारी दी के इस बार मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या शहीदों के नाम रहेगी जिसमें जिला के विभिन्न हिस्सों के शहीदों के परिजनों तथा वीर नारियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इसे पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मिंंजर मेले के दौरान सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं बारे जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मिंजर मेला क्षेत्र को 3 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पहला सेक्टर चौगान नंबर 1, दूसरा सेक्टर चौगान नंबर 1से 5 तथा तीसरा सेक्टर ट्रैफिक व पार्किंग निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मिंजर मेले में कुल 500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं जिसमें 225 पुलिस जवान जिला के बाहर से लगाए गए हैं इसके  अलावा 150 होमगार्ड के जवान भी मिंजर मेले में ड्यूटी देंगे। उन्होंने बताया कि पार्किंग की सुविधा पुलिस ग्राउंड बारगा में की गई है तथा भरमौर चौक से इरावती चौक तक सड़क के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के वाहन पार्किंग पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को अचूक करने के मध्य नजर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा दस्ते तैनात किए गए हैं उन्होंने बताया कि मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रबंध किए गए हैं। अभिषेक यादव ने बताया कि जिला में मिंजर मेले की सुरक्षा को पुख्ता करने के मकसद से सभी होटलों व सरायों की विशेष जांच की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व पहले से आकर यहां न ठहरा हो। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से सुल्तानपुर, बालू तथा हरदासपुर में बैरियर स्थापित किए गए हैं ताकि पर हर एक स्थिति में यातायात व्यवस्था नियंत्रित रहे तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जा सके। इसके अलावा विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी  कैमरे स्थापित किए गए हैं  जिसके लिए चौगान में ही नियंत्रण का स्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी थी मिंजर मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की 20 उच्च स्तरीय खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर मुकेश रेपसवाल उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला कमेटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम अमित नेहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, एसी टू  डीसी पी पी सिंह सहित विभिन्न मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने से बदलेगी देश के राजनीति की दशा और दिशा- एक पेड़ मां के नाम अभियान ने बदला पर्यावरण के प्रति लोगों का नजरिया : जयराम ठाकुर

‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देशवासियों की अपेक्षाओं को दिया एक नया मंच एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए चक्की खड्ड तथा मंड क्षेत्र में स्थापित होंगी चेक पोस्ट : हर्षवर्धन चौहान – कहा…..कड़ी निगरानी के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के प्रति गंभीर, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें अधिकारी *प्रशासन तथा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित* एएम नाथ। नूरपुर, 3 अगस्त। उद्योग,संसदीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देश के 6.5 लाख गांव, 30 करोड़ घरों से एकत्रित एकत्रित मिट्टी से इंडिया गेट के पास अमृत उद्यान, आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनेगा: अनुराग ठाकुर

जसवां प्रागपुर में लोगों से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया जसवां-प्रागपुर/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा )  हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बी बी एन, 16 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!