कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर, बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका : निशा कटोच की ओर से पुलिस को शिकायत सौंपी

by

नादौन : मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ भाजपा द्वारा की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ हमीरपुर जिले में सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस वर्कर्स ने पूर्व मंत्री और जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस वर्कर्स ने गांधी चौक पर पूर्व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी फूंका। इस दौरान निशा कटोच की ओर से पुलिस को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर पूर्व मंत्री और दूसरे भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए शिकायत सौंपी।
नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका। गांधी चौक पर हुए प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी अजय शर्मा, एडवोकेट रोहित शर्मा, नरेश ठाकुर, विवेक कटोच, मनोज शर्मा, राकेश रानी वर्मा, होशियार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिस कारण पूरे प्रदेश में जनप्रतिनिधि का अपमान हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब भाजपा को सबक सिखाकर रहेंगे। निशा कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं और मैं भी नादौन विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखती हूं, जिस कारण व्यक्तिगत रूप से इस तरह के अभद्र भाषा के प्रयोग से वह खुद भी अपमानित महसूस कर रही हैं। निशा कटोच का कहना है कि इस तरह की अभद्र भाषा के प्रयोग से प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए शिकायत दर्ज कराई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी : DC मुकेश रेपसवाल

मेले की प्रथम सांस्कृति संध्या में कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल तथा बनगढ़ पुलिस बैंड देंगे अपनी प्रस्तुति सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजना हेतू आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। शिमला :  उच्च शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में बताया कि राज्य और केंद्र प्रायोजित प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना-2025-26 के तहत ऑनलाइन आवेदन भरने और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस : ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, 25 घायल

रोहित जसवाल।  कुल्लू :  आनी में आज सुबह एक प्राइवेट बस 200 फीट खाई में गिर गई। उक्त दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 25...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!