व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

by

मंडी 26 अगस्त । हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । यह जानकारी जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी नीलम कुमारी ने देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, स्टील फैब्रिकेशन, वेल्डिंग वर्क्स, ब्यूटीशियन, हथकरघा, कटिंग टेलरिंग, शू-मेकिंग, प्लम्बर, कारपेंटर, बारबर बैम्बू वर्क में दिया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि आवेदक जिला मंडी के स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। आवेदक की आयु 18-35 साल के मध्य होनी चाहिए । आवेदक ने बेरोजगार भत्ता/कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो, उसका शपथ पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां सहित सादे कागज पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय मंडी में 15 सितम्बर, 2023 तक जमा कर सकते हैं ।
अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, मंडी के कार्यालय या निगम की वैबसाईट हिमाचलसर्विसडाटनिकडाटइन/एचपीएससीएसटीडीसी पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बंदा सिंह बहादुर की विरासत से लें समानता, न्याय और मानवता की प्रेरणा : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

जम्मू में द्वितीय सिख बौद्धिक सम्मेलन-2026 का आयोजन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर  एएम नाथ। जम्मू, 18 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने समाज में आपसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने रखी 6 शर्तें : जंग के बीच अब अमेरिका-ईरान तैयार हुए बातचीत के लिए ! पर्दे के पीछे चल रहा खेल

नई दिल्ली  : पश्चिम एशिया में पिछले 23 दिनों से जारी जंग के बीच अब एक बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक तरफ सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की धमकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के जिला चम्बा के ककीरा में दर्दनाक हादसा : चम्बा-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा; छह पर्यटकों की मौत

भारी बारिश और फिसलन के बीच 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चार गंभीर घायल टांडा रेफर गुजरात के पर्यटक थे सवार, रातभर चले राहत-बचाव अभियान के बाद निकाले गए शव और घायल...
Translate »
error: Content is protected !!