महिलाएं बोलीं…हमारी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए सीएम का आभार : हेलीकॉप्टर से 2 गर्भवती महिलाओं को किया गया एयरलिफ्ट, सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कराई हेली सेवा,

by

मंडी : संकटग्रस्त लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय सहायता के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया ।
ये महिलाएं अपने परिवारों के साथ बीते कल से नगवाईं राहत शिविर में थीं।
मुख्यमन्त्री ठ सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे दोनों महिलाओं को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भुन्तर एयरपोर्ट से लिफ्ट कर मंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो सकी। उनके पति भी उनके साथ रहे।
मदद पाने पर महिलाओं ने सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धन्यवादी हैं। हिमाचल सरकार संकट के समय में केवल तत्काल राहत ही नहीं बल्कि समग्र दृष्टिकोण से प्रत्येक जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य रक्षा पर ध्यान दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान : 24 जून रात 12 बजे से बस सेवाएं ठप होने की आशंका

100 करोड़ के बकाया भत्तों पर सरकार-यूनियन वार्ता विफल, 12 हजार कर्मचारी आंदोलन के समर्थन में मान सिंह के तबादले से बढ़ा विवाद, यूनियन ने यात्रियों को बुकिंग न करने की दी सलाह एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 लाख रुपये का पुरस्कार, DC हेमराज बैरवा ने शिमला में मुख्यमंत्री से किया प्राप्त : जिला सुशासन सूचकांक में हमीरपुर को मिला दूसरा स्थान

हमीरपुर 10 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक में जिला हमीरपुर ने एक बार फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे : जयराम ठाकुर

विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव बोले, पहले की तरह 90:10 अनुपात की तर्ज पर मिलेगा हिमाचल को लाभ, कार्यदिवस बढ़ाने से भी पहाड़ी राज्य को मिला फायदा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

280 लाख से बन रही टाण्डा होल्टा टाण्डा सड़क : सीपीएस पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन प्रयासों की सराहना

बनोडू और आइमा में लगेंगे सब-स्टेशन : आशीष पालमपुर, 6 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मौलीचक्क में पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!