सेहल और तरेहल में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद के पौधों के कलस्टर का मंत्री जगत सिंह नेगी ने निरक्षण किया

by
बैजनाथ 18 दिसंबर :- राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के सेहल और तरेहल में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद के पौधों के कलस्टर का निरक्षण किया। उन्होंने शिवा प्रोजेक्ट तहत सेहल में 6हेक्टेयर में लगभग 11950 पौधों और तरेहल में 1हेक्टेयर में लगभग 1637 अमरूद के पौधों का निरक्षण किया। उन्होंने मढेड़ में मीरा देवी द्वारा 3500 सिक्योर मीटर लगाए गए फ्लोरीकल्चर पॉलीहाउस का निरक्षण किया।
हिमाचल सरकार के किसान परिवारों की आय बढ़ाने और आजीविका में सुधार करने की परिकल्पना को साकार करने के लिये बागवानी विभाग ने किसानों के सहयोग से आर्थिकी में बदलाव ला दिया है।
उसके उपरांत उन्होंने भट्टू में पलपुंग शरबलिंग मोनेस्ट्री के लोगो से रूबरू हुए। स्थानीय लोगो द्वारा खतक देकर स्वागत किया। और गोंपा में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद भट्टू में पलपुंग शरबलिंग स्कूल का निरक्षण किया।
सीपीएस किशोरी लाल उनके साथ विशेष रूप उपस्थित रहे।
इस मौके पर एसटीसेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर , यूबा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, डिप्टी डायरेक्टर हॉल्टिकल्चर कमल सिंह नेगी , डॉक्टर प्रयोजना निदेशक एच पी शिवा देवेंद्र ठाकुर , अजय सगराय, संजीव कटोच,नेहा डोगरा , एएच डिओ राजेश राणा, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, गंगा राम , गोविंद शर्मा , मांगो राम शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल पहुंचे 47 विद्यार्थी : सीएम सुक्खू से की मुलाकात

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 3 से 8 अक्तूबर तक प्रदेश भ्रमण पर है दल; आईआईटी मंडी, अटल टनल और ज्वालामुखी मंदिर भी जाएंगे एएम नाथ।  शिमला, 5 अक्तूबर: युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू एलआईसी भरेगा 50 पद : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा। :जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, चंबा में 1 जुलाई 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी ऑफ़ इंडिया) द्वारा बीमा सखी योजना/ एल.आई.सी एजेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
Translate »
error: Content is protected !!