जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू एलआईसी भरेगा 50 पद : जिला रोजगार अधिकारी

by

एएम नाथ। चम्बा। :जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, चंबा में 1 जुलाई 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी ऑफ़ इंडिया) द्वारा बीमा सखी योजना/ एल.आई.सी एजेंट के 50 पदों हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यार्थी पात्र होंगी। जिसके लिए अभ्यार्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है तथा आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को चंबा क्षेत्र में कार्य करना होगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के उपरांत परीक्षण/मूल्यांकन भी लिया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को बीमा सखी योजना के अंतर्गत एल.आई.सी द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम वर्ष में 7 हजार प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष में 6 हजार प्रतिमाह तथा तृतीय वर्ष में 5 हजार प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि देय होगी। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर कमीशन एवं अन्य प्रोत्साहन भी प्रदान किए जाएंगे।
जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित 1 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय चम्बा मैं आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा से संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में बसों से 2.343 किलो चरस और 10 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर बसों की तलाशी के दौरान तीन युवकों से 2.343 किलो चरस और 10 ग्राम चिट्टा बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सुंदरनगर, 26 मार्च :  राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई : 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी: 12 नवंबर को ईबीएम पर होगी वोटिंग

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है । राज्य निर्वाचन विभाग आज से प्रदेश के 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी करेगा और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया से फिरौती नैटवर्क को चला रहा आतंकी हरविंदर रिंदा

चंडीगढ़ : फिरौती को लेकर पंजाब में ही नहीं, कनाडा में भी भारतीय मूल के गैंगस्टरों ने एक बडा नैटवर्क फैलाया हुआ है। ऐसा ही एक नैटवर्क अब कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए)...
Translate »
error: Content is protected !!