मिंजर मेला-2026 की सांस्कृतिक तैयारियां तेज…. कलाकारों के चयन पर मंथन लोगों की पसंद के अनुरूप तैयार होगी कलाकारों की सूची: अमित मैहरा

by

26 जुलाई से 2 अगस्त तक सजेगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला

एएम नाथ। चंबा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक रविवार को अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के संयोजक अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लेकर मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं और कलाकारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने समिति के सदस्यों से कहा कि वे लोगों की रुचि और पसंद को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की एक उपयुक्त सूची तैयार करें, ताकि मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिक आकर्षक और विविधतापूर्ण बन सकें। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्टेज लाइट, साउंड सिस्टम, स्टेज ऑर्केस्ट्रा तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों की गुणवत्ता बनाए रखने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान गैर-सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं की रूपरेखा, कलाकारों के चयन तथा कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए, जिन पर समिति ने गंभीरता से विचार किया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा। मेले में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, गैर-सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सालरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा, कपिल भूषण सहित सांस्कृतिक उप समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा क्षेत्र सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर आए चंडीगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 12 जून : चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी (सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस के निर्देशों, तथा डब्ल्यू/एसपी (सिटी) के.एम. प्रियंका और एसडीपीओ (साउथ-वेस्ट) धीरज कुमार के मार्गदर्शन में थाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीयों ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा… एंडी बर्नहैम कैबिनेट में ऊंचे पदों पर ये 3 भारतीय मूल के नेता

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी नई कैबिनेट का अनावरण किया है, जिसमें 3 भारतीय मूल के सांसदों को नई मुख्य जिम्मेदारी मिली है। सांसदों में कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैंसर रोगियों व अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल प्रदान करने का उद्देश्य -मुख्यमंत्री ने पॉलिटिव देखभाल वाहन को किया रवाना

एएम नाथ / शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कैंसर रोगियों व अस्पताल जाने में असमर्थ और अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार है, को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल...
Translate »
error: Content is protected !!