हिमाचल में रिश्तों की अनूठी मिसाल : सास-ससुर ने कराया विधवा बहू का पुनर्विवाह देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

by

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू की शादी करवाई है। घर से विधवा बहू को बेटी की तरह विदा कर समाज में बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने बेटे के असमय निधन के बाद विधवा बहू की शादी करवाकर समाज में एक मिसाल की है। इतना ही नहीं, ससुर ने स्वयं पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया और फिर पूरे सम्मान के साथ उसे विदा किया।

डेढ़ साल पहले हुई थी पति की मृत्यु
जानकारी के मुताबिक, यह भावुक और प्रेरणादायक कहानी कांगड़ा जिले के शाहपुर में चंमडेरा गांव से सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले चंमडेरा निवासी राजिंद्र कुमार की एक सड़क दुर्घटना में असामयिक और दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। पति के इस आकस्मिक निधन से उनकी पत्नी रंजना के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था और उनका भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो गया था। इस बेहद कठिन और भावुक दौर में रंजना के ससुर ईश्वर दास और सास विमला देवी ने अपनी बहू का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने रंजना को अपनी सगी बेटी की तरह घर में रखा और उसके आने वाले कल को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाने का अटूट संकल्प लिया। ससुर और सास ने बहू के भविष्य को लेकर चिंता जताई और उसका पुनर्विवाह कराने का निर्णय लिया। दोनों ने मिलकर रंजना के पुनर्विवाह की सभी व्यवस्थाएं खुद कीं। दो दिन पूर्व एक स्थानीय मंदिर में रंजना का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शोक संतप्त परिवारों से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कुल्लू और मनाली में पहुंचकर जताई गहरी संवेदना दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना एएम नाथ। कुल्लू.:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाल ही में कुल्लू और...
article-image
पंजाब

DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार : डीएसपी मौके से खिसके, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए...
article-image
पंजाब

योजनाओं और रोजगार से बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी : सीएम भगवंत मान

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वास्तविक महिला सशक्तिकरण शिक्षा, उचित प्रतिनिधित्व और आर्थिक अवसरों के माध्यम से ही संभव है. जमीनी स्तर पर अपने कौशल से सफल हुई...
article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
Translate »
error: Content is protected !!