श्रीलंका और नेपाल के अधिकारी एवं श्रमिक समझेंगे हिमाचल कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली

by

7 अक्तूबर को हमीरपुर स्थित बोर्ड मुख्यालय का करेंगे दौरा, कल्याणकारी योजनाओं की लेंगे जानकारी

एएम नाथ।  हमीरपुर, 6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली तथा श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए श्रीलंका और नेपाल के अधिकारियों एवं कामगारों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल 7 अक्तूबर को हमीरपुर स्थित बोर्ड मुख्यालय का दौरा करेगा।

बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि श्रीलंका और नेपाल का यह संयुक्त प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है। यह भ्रमण अंतरराष्ट्रीय संस्था बिल्डिंग एंड वुड वर्कर्स इंटरनेशनल (BWI) के दिल्ली स्थित दक्षिण एशियाई कार्यालय के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे और उन्हें बोर्ड की कार्यप्रणाली, श्रमिक पंजीकरण तथा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हिमाचल प्रदेश में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को भी समझेंगे।

मेरी खबर को और संक्षिप्त करेंहेडलाइन को अधिक प्रभावी बनाएंखबर को सतलुज ब्यास शैली में ढालें
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न : स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करें युवा – संजय अवस्थी

एएम नाथ। शिमला : अर्की  :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैकड़ों लोगों की मौत और तीन साल की नाकामी के बाद किस बात का जश्न मनाएगी सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार में जरा सी लज्जा बची होगी तो जश्न के बजाय आपदा राहत पर ध्यान देगी सरकार नरेंद्र मोदी का कहा पत्थर की लकीर, एक एक पाई हिमाचल को मिलेगी बिहार में नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंवर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की

आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ था रायपुर निवासी सुरेंद्र का मकान ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान मालिक रायपुर निवासी सुरेंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 जुलाई को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र का...
Translate »
error: Content is protected !!