दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न : स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करें युवा – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। शिमला : अर्की  :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना आत्मसात करनी चाहिए ताकि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकें। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव कोटला में जागृति युवक मंडल कोटला द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता में कबड्डी की 19 वर्ष से कम आयुवर्ग के छात्रों की 20 टीमों ने तथा कबड्डी ओपन की 16 टीमों और वॉलीबॉल की 10 टीमों ने भाग लिया।
संजय अवस्थी ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हार में भी जीत की तलाश करें। उन्होंने कहा कि केवल जीतना ही नहीं बल्कि खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेना भी एक बेहतर भविष्य की ओर सकारात्मक कदम है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहे और खेल-कूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लें।
May be an image of 12 people, dais and text
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम स्तर तक खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ कर रही है, विद्यालयों और महाविद्यालयों में आवश्यकतानुसार खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की डाईट मनी में वृद्धि करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सम्मान राशि में भी ऐतिहासिक वृद्धि की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में खेल स्टेडियम के लिए प्रक्रिया जारी है और इसके निर्माण से समूचे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी।
May be an image of 16 people, people playing American football, people playing basketball and text
संजय अवस्थी ने खेल-कूद प्रतियोगिताओं में विजेता व उप विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कोहबाग विजेता तथा टुईरू उप विजेता रहे। कबड्डी ओपन प्रतियोगिता में बछाला विजेता तथा टुईरू उप विजेता रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तुन पड़यार विजेता तथा धुन्दन उप विजेता रहे।
उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत कोटला में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में रिटेनिंग दीवार के निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
उन्होंने जागृति युवक मण्डल को 21 हजार रुपए तथा महिला मण्डल कोटला को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
May be an image of 13 people and text
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्णदेव गौतम, ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के उप प्रधान मुकेश, ग्राम पंचायत सूरजपुर के उप प्रधान कामेश्वर ठाकुर, ग्राम पंचायत धुन्दन के उप प्रधान मदन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के सचिव विनोद तथा मनोहर लाल, कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष बाल राम ठाकुर, भूतपूर्व सैनिक के ज़िलाध्यक्ष रोशन ठाकुर, जागृति युवक मण्डल कोटला के प्रधान रविन्द्र, महिला मण्डल कोटला की प्रधान देवकी देवी, पूर्व प्रधान कृष्ण कंवर तथा संतराम ठाकुर, वार्ड सदस्य कृष्ण ठाकुर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. तारा चंद नेगी, बीडीसी सदस्य मनोहर लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी व ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित – DC मनमोहन शर्मा

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां आयुष्मान भवः, दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कृमि दिवस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में खनन पूर्ण बैन, उल्लंघन पर होगी एफआईआर -शराब ठेके और अहाते रात 10 बजे करने होंगे बंद : DC जतिन लाल

ऊना जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जिले में रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवंबर. ऊना जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए एक और कड़ा कदम उठाते हुए जिले में रात में खनन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरी कैसे देगी जब सरकार के पास आँकड़ा ही नहीं, बिना बजट के योजनाएं घोषित करने वाले हवा-हवाई सीएम बने सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू बिना बजट प्रावधानों के ही हवा हवाई योजनाओं की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। दो बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त : कार्यालयों व संस्थानों को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ किया कुठाराघात

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!