डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

by
मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि जिलाधीश आवास से मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए उपायुक्त कांगड़ा आवास मार्ग से मैक्लोडगंज जाने वाला रास्ते पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मैक्लोडगंज जाने वाली बड़ी गाड़ियों को धर्मशाला बस स्टैंड से मैक्लोडगंज बाइपास के रास्ते जाने की अनुमति होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन देहरा उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 13 पद भरने हेतु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस की रेड : 7 युवतियां रेस्क्यू; संचालकों पर केस

एएम नाथ। बद्दी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी योगराज चंदेल के नेतृत्व में गठित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निर्मम हत्या का एक आरोपी ग्रिफतार, देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे की तलाश जारी : डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र उर्फ रवि की हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस की बड़ी करवाई

तेईस वर्षीय युवक की जंगल में की गई निर्मम हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक आरोपी का ग्रिफतार किया ग्रिफतार अरोपी के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अग्रसर : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित 45 लाख रुपये की राशि वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों का किया लोकार्पण राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल थुलेल के निर्माण को एक करोड़ का...
Translate »
error: Content is protected !!