राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 26 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं ।
वे आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार , नायब तहसीलदार ने भाग लिया । जबकि उपमण्डल भरमौर व पांगी से सम्बन्धित राजस्व अधिकारियों ने वर्चुअली अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
बैठक में निशानदेही मामलों, तकसीम कब्जा नाजायज, इन्तकाल अन्य राजस्व मामलो की समीक्षा भी की गई। इसके अतिरिक्त जमाबन्दी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मुरम्मत कार्यो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत वकाया विभिन्न घटकों, स्वामित्व योजना, कृषि गणना, वसूली, पुस्तकालय निर्माण, खनन आदि समस्त मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न राजस्व मामलो की समीक्षा उपरान्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के साथ- साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की बारीकियों से निगरानी करने उपरान्त सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में निपटाने के निर्देश दिए ताकि सरकार की इन योजनाओं का लाभ पात्र जरूरतमन्द लोगों तक पहुंच सके ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल टैक्स की नीेलामी जिला ऊना में 9 मार्च को

ऊना : 7 मार्च – उपायुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक टोल टैक्स नीलामी 9 मार्च को दोपहर 12.30...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त देख भड़का CBI : हाईकोर्ट में जाने का लिया फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित शराब नीति घोटाले में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता समेत कई आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय “हिमाचल दिवस समारोह” : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि

एएम नाथ, शिमला :   हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2024 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल होंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन आयोजन : सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर 3 अगस्त :  जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बिलासपुर के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!