कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन घायल, मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 17 मार्च : माहिलपुर पुलिस ने रजत पुत्र तरसेम सिंह निवासी तलवंडी सलेम थाना नकोदर जिला जलंधर के बयान पर उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर तीन लोगों को घायल करने के आरोप में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रजत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दो दोस्तों जसविंदर सिंह व सरबजीत सिंह के साथ अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 एफ एन 8718 पर सवार होकर गढ़शंकर की ओर जा रहे थे और जब वह नरयाला के पास पहुंचे तो एक कार नंबर पीबी 01 सी 5414 ने टक्कर मार दी जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसने बताया कि इलाज के लिए उन्हें सिवल हस्पताल माहिलपुर दाखिल कराया गया था और बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि कार चालक की लापरवाही से गंभीर रूप से घायल हुए हैं इसलिए उसके विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाए। इस संबंध में थाना माहिलपुर में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध धारा 281,125(ए),125(बी), 324(4) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेप केस में आया नाम, पुलिस हिरासत से भागा : अव ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचा AAP विधायक ? पंजाब में मचा सियासी तूफान

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. जहां, आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप...
article-image
पंजाब

साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी उड़ाई : दुकानदार को बातों में उलझकर चोरों ने दुकान के गल्ले से

माहिलपुर – असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं और वह जब चाहे वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते है और पुलिस प्रशासन लकीर पीटते रह जाता है। शुक्रवार को माहिलपुर के मुख्य चौक...
article-image
पंजाब

दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को नवांशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार : पूछताछ में 14 वारदातों को दिया अंजाम, तीन मामले दर्ज 

एक आरोपी घर वालों के लिए गया है इटली परंतु जालंधर में किराए के मकान में रहकर गैंग के साथ करता रहा लूटपाट नवांशहर, 25 सितंबर –  जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बने मोटरसाइकिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस यशवंत वर्मा कैशकांडः क्या इस्तीफा देंगे जस्टिस यशवंत वर्मा या महाभियोग चलेगा? कैश कांड में जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय- CJI संजीव खन्ना ने जांच वाली रिपोर्ट को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में कैश मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जांच कराया था। इस जांच की रिपोर्ट पिछले दिनों आ...
Translate »
error: Content is protected !!