शर्मनाक घटना : दो सगे भाइयों ने मिलकर गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म : 14 साल की बच्ची ने रो रो कर बताया

by

 मैहर :  मध्य प्रदेश के मैहर से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों ने मिलकर गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।  बड़ा भाई लंबे समय से लड़की का यौन शोषण कर रहा था। बड़े भाई की देखा देखी छोटा भाई की भी नीयत डोल गई और वही लड़की से दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित नाबालिग लड़की रिश्ते में उनकी बहन लगती है।

14 वर्षीय पीड़िता करीब 9 साल से अपने मामा के घर रहती थी। जब वह बड़ी हुई तो ममेरा बड़ा भाई उसके साथ जोर जबर्दस्ती करने लगा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद ममेरा छोटा भाई भी मौका मिलते ही उसकी आबरू लूटने लगा। दोनों भाई बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। लंबे समय से शोषण का शिकार हो रही नाबालिग लड़की के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया और उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।  शिकायत मिलने के बाद मैहर थाना पुलिस ने महाराज नगर में रहने वाले दो आरोपी भाइयों को अपनी फुफेरी बहन से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 डीए, 450, 506, 34 और 5/6 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। बड़े भाई का नाम विवेक मल्हार है, जबकि छोटा भाई नाबालिग है।

मैहर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की के माता-पिता झारखंड में रहते थे। जब लड़की की उम्र 5 साल थी तभी उनका देहांत हो गया था। इसके बाद लड़की के मामा ने उसे गोद ले लिया और अपने पास मैहर ले आए। मैहर में जब लड़की बड़ी हुई तो उसके ममेरे भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म करने शुरू कर दिया। 20 मार्च 2024 को नाबालिग लड़की से दोनों भाइयों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुआ के साथ थाना जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई।

हाथ-पैर बांधकर लूटी अस्मत :   पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बात की जानकारी छोटे भाई को लगी तो वह भी जबर्दस्ती करने लगा। दोनों भाई जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय से ऐसा कर रहे थे। 20 मार्च के दिन दोनों ने पहले मेरे हाथ पैर बांध दिए और फिर अस्मत लूट ली।  थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि अपराध की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक भाई को जेल, जबकि दूसरे को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई चल रही है। बड़ा भाई लंबे समय से शोषण कर रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 गिरफ्तार : 315 बोर का देसी पिस्तौल , 32 बोर को देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद

बठिंडा :   मौड़ मंडी से सीआईए स्टाफ वन की टीम ने गश्त के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई थी राजस्थान में कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा ने हरियाणा में

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले से ही दिल्ली में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डेरा डाले बैठे थे। दोनों में से कोई भी चुनाव परिणाम के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित : एसडीएम बद्दी ने सभी सदस्यों को एन्टी चिट्टा की शपथ दिलाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा मेहलोग में नवगठित पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा...
article-image
पंजाब

पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक...
Translate »
error: Content is protected !!