कांग्रेस पार्टी के 34 जबकि भाजपा के 25 विधायक : भाजपा 25 विधायक से कैसे बनाएगी सरकार, जनता को कर रही गुमराह – राजेश धर्माणी

by

शिमला , 31  मार्च । तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि भाजपा नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए तर्कहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के 34 जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता भ्रमित करने के लिए सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

राजेश धर्माणी ने शनिवार को कहा कि भाजपा नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि 25 विधायकों से भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार से सरकार बना सकती है। यह कौन सा अंक गणित है। उन्होंने कहा कि 68 सदस्यों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में छह सीटें ख़ाली होने के बावजूद कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं। प्रदेश सरकार पूर्ण बहुमत में है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी सभी छह सीटें जीतेगी। 6 उपचुनाव में से महज एक सीट जीतने से भी कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा, लेकिन भाजपा को पूर्ण बहुमत के लिए 10 सीटें चाहिए। हिमाचल प्रदेश की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर आशीर्वाद दिया था और अब उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सभी 6 सीटें जिताकर खरीद फरोख्त की राजनीति के विरुद्ध फैसला कर ईमान बेचने वालों और धनबल से सत्ता हथियाने की कोशिश करने वालों को सबक सिखाकर प्रदेश में उठापटक की राजनीति पर रोक लगाएगी।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव भाजपा नेताओं के लालच का नतीजा है। प्रदेश की जनता पर उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला गया है। कुर्सी के लालच में भाजपा ने सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया, जिसके लिए भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया और जनता उन्हें हर हाल में सबक़ बनाएगी।  राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने और भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया था। लेकिन, भाजपा नेता अपनी हार को अभी भी पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए धन-बल से जनादेश को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 175 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

एएम नाथ। चंबा l अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज दूसरे दिन उपमंडल चम्बा से संबंध रखने वाले 175 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों की अगुआई में गठित टीमों के जिम्मे उम्मदवारों की जीत : विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित

शिमला : प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित कर जीत दिलाने का जिम्मा सौप दिया है । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 21 दिसम्बर – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योग स्कूल में छात्रा के साथ भेदभाव मामले में आयोग ने तलब की रिपोर्ट : आयोग ने लांच किया भीम पत्र

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से विभिन्न संगठनों के साथ आज बचत भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!