कार को टक्कर मार कर भागे टिप्पर सहित ओवरलोड टिप्पर लोगों ने रोके : पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काटे चलान

by
गढ़शंकर l गढ़शंकर नंगल सड़क पर अड्डा झूँगीयां में कार को टक्कर मार कर भाग रहे टिप्पर को गांव डल्लेवाल में लोगों ने  रोक लिया । इस दौरान बिभिन्न  बिभिन्न पार्टियों के नेता भी पहुंच गए।
जिसके बाद डिप्टी कमिशनर के आदेशों की बावजूद नंगल गढ़शंकर सड़क से गुजर रहे ओवरलोडिड टिप्परों को रोक लिया। जिसके बाद पुलिस चौकी इंचार्ज बीनेवाल और गढ़शंकर पुलिस पहुंच गए। जिसके बाद 9 टिप्परों के पुलिस ने चालान काटे और माइनिंग विभाग ने अलग से चालान कटे । जिसके बाद लोग वहां से हटे। गांव मजारी के आकाश की कार को टक्कर मार कर टिप्पर चालक टिप्पर लेकर भागा था।  इस दौरान कांग्रेस के अमरप्रीत सिंह लाली और कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि डीसी के आदेशों की उलंघना की शरेआम टिप्परों वाले कर रहे है। लेकिन पुलिस व प्रशासन कोई करवाई नही कर रहे। उधर रोजाना सड़कों पर दुर्घटनाए हो रही है। उन्हीनों कहा कि कल पूर्व सरपंच चुहड़ सिंह को टिप्पर ने कुचल कर मार डाला। लेकिन आज भी सड़को पर फिर भी ओवरलोड टिप्पर दौड़ रहे है। सड़को पर ओवरलोड टिप्परों को चलाना बंद किया जाए अन्यथा संघर्ष तेज किया जाएगा।
जिक्रयोग है कि जिस कंपनी कल रात पूर्व सरपंच को कुचल कर मार डाला था उसी कंपनी के टिपर ने आज कार को टक्कर मारी ।
इस दौरान सीपीएम के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , कांग्रेस के हल्के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली , पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया , आल इंडिया जट्ट महासभा के प्रदेशिक अजायब सिंह बोपाराय, विकास मंच गढ़शंकर के प्रधान कुलविंदर सिंह संघा,  राजन शर्मा, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह, पवन कटारिया, पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह, पूर्व सरपंच कुलभुषण कुमार, रामजी दास चौहान ,सरपंच गुरचरण , मोहन लाल, अजय डल्लेवाल आदि मौके पर मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश : मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

अमृतसर : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार...
article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब

पहलगाम में हुई आतंकी वारदात देश की एकता और अखंडता पर हुआ हमलाः करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा...
article-image
पंजाब

MLA जिम्पा ने वार्ड 49 में 11 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 1 दिसंबर: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने शहर के वार्ड नंबर 49 में 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!