DC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित :

by
शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संबोधित करते हुए उपायुक्त शिमला ने कहा कि एनकार्ड समिति नशे की समस्या को सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर नियंत्रित करने का प्रयास करती है। यह समिति शिमला को प्रशासन और समाज के सहयोग से नशा-मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करती है। इसके माध्यम से न केवल अपराध को कम करने का प्रयास किया जाता है बल्कि युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि समिति जिला में नशे की स्थिति की समीक्षा करती है और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देती है। एनकार्ड समिति के उद्देश्यों में मुख्य तौर पर नशा तस्करी पर निगरानी रखना, नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई को तेज करना, युवाओं में जागरूकता फैलाना तथा नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास और उपचार की सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना भी समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जिला में जब तक पंचायत इकाइयों के चुनाव संपन्न नहीं होते है, तब तक अन्य हितधारकों के साथ बैठकें करके जिला को नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि जिन क्षेत्रों में समितियों का गठन नहीं हुआ है, वहां पर जल्द ही समितियों का गठन किया जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों की संपत्ति के बारे में भी जांच की जा सकती है। इसके बारे में प्रशासन की टीम रिपोर्ट बनाकर प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को नशे की ओवर डोज से मृत्यु होने के मामलों में कमी लाने की दिशा में कार्य करना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले हमारी समृद्ध सभ्यता के प्रतीक- मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना के तहत व्यय किए जा रहे 200 करोड़ रुपए :डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोमा के स्वागत में सड़कों उमड़ा जनसैलाब* : प्रदेश के समग्र विकास को सुक्खू सरकार संवेदनशील : यादविंदर गोमा

जयसिंहपुर, 17 दिसंबर :- प्रदेश मंत्रीमण्डल में शामिल होने के बाद पहली बार हलके में आगमन के स्वागत के जयसिंहपुर के लोग जनसैलाब के रूप में सड़कों पर उमड़े। जयसिंहपुर विधान सभा के प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग़रीब परिवारों को प्रदान की जाएगी पक्के मकान की सुविधा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पंचायती राज विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के उन पात्र गरीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक की आयोजित

सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  मनमोहन शर्मा ने ज़िला के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के...
Translate »
error: Content is protected !!