DC अमरजीत सिंह ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं : सरकारी तंत्र में अनौपचारिक, व्यक्तिगत एवं मानवीय संबंधों का महत्व भी समझाया

by
एएम नाथ। हमीरपुर 01 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलावासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वीरवार को नववर्ष के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय के हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में उपायुक्त ने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए तथा सभी जिलावासियों के सहयोग से जिला हमीरपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम होंगे।
उन्होंने कहा कि आधिकारिक कार्यों को दक्षता एवं तत्परता के साथ पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में आपसी तालमेल बहुत जरूरी होता है। अमरजीत सिंह ने कहा कि इस सरकारी तंत्र में हम सब एक परिवार की तरह कार्य करते हैं। इसलिए, यहां आधिकारिक संबंधों के साथ-साथ हमारे बीच अनौपचारिक, व्यक्तिगत एवं मानवीय संबंध भी होने चाहिए। इससे आपसी तालमेल बढ़ता है और कार्यप्रणाली में दक्षता एवं तत्परता आती है।
इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग ने भी उपायुक्त और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं। उन्होंने उपायुक्त को पदोन्नति की बधाई भी दी। एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, विधि अधिकारी आशुतोष कुमार, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश और अन्य पदाधिकारियों ने भी उपायुक्त को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित : एनसीसी की लगभग 110 छात्राओं को किन्नौर जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया

शिमला 26 अक्तूबर – प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल्ली में ‘पोल खोल अभियान’ के तहत कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता जय सिंह

चम्बा में स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल बंद बस रूटों और मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी से जनता परेशान एएम नाथ। चम्बा : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन : साबुन व कोसमेटिक उद्योग पर प्रदूषष फैलाने के आरोप लगाते हुए पंजाब व हिमाचल के सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन

एडीसी डा. अमित शर्मा ने प्रर्दशनकारियों से प्रदूषण विभाग के समक्ष मामला रख कर प्रदूषण का समाधान करवाने का दिया अश्वासन ऊना : हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के सीमा के साथ सटे पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!