शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

by
एएम नाथ। हमीरपुर 01 जनवरी। सेना मैडल (शौर्य) से अलंकृत शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के शहीदी दिवस पर वीरवार को उन्हें हमीरपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक और निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में वीरवार सुबह एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, डीएसपी हरीश गुलेरिया, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के भाई प्रोफेसर मुकुल शर्मा और अन्य परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों तथा आम नागरिकों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए उनके सर्वाेच्च बलिदान का स्मरण किया। इसके बाद भी दिन भर कई अन्य अधिकारियों और आम नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैप्टन मृदुल शर्मा एक जनवरी 2004 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के साथ लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इस अदम्य साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मैडल (शौर्य) से अलंकृत किया गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर : युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण- DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 अक्तूबर :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज पर हिमाचल में सियासी जंग : जयराम ठाकुर ने कहा मामले में कीर्तिमान रचेंगे सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विकास की गाड़ी बिना कर्ज आगे नहीं बढ़ सकती। प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि यहां कर्मचारियों का वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन देने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान की दस्तक, अभियान को लेकर रामपुर पंचायत सड़क पर उतरी

ऊना 2 फरवरी: क्षेत्रीय परिवहन विभाग की तरफ से छेड़े गए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच की अगुवाई में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान क्षेत्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!