गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

by

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि  अमेठी में लोगों की जमीन लूट ली गई है. ये काम गांधी परिवार ने किया है. मैंने ये संसद में भी कहा है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अमेठी में गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली। गांधी परिवार ने इस जमीन पर एक शानदार कॉम्प्लेक्स बना रखा है।  सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसके मालिक हैं । उन्होंने फैक्ट्री लगाने के नाम पर ये जमीन ली। एक जगह पर अल्पसंख्यक छात्रों के लिए जमीन थी इन्होंने वो भी ले ली और वहां अपना ऑफिस खोल लिया। फिर जब इन छात्रों ने इस परिवार का विरोध करते हुए धरना दिया था तो उन्हें जेल भेज दिया गया था।

मिमिक्री विवाद को लेकर भी राहुल गांधी को घेरा :  केंद्रीय मंत्री ने मिमिक्री विवाद को लेकर भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने एक नया निचला स्तर चुना है. वे जानबूझकर वहां खड़े थे और राज्यसभा के सभापति का जो अपमान हो रहा था उसको बढ़ावा दे रहे थे. मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि संसद की सीढ़ियों पर आप भारत के उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ा सकते हैं. राहुल गांधी ने इसका वीडियो बनाया और इसे प्रोत्साहित किया.

स्मृति ईरानी ने और क्या कहा :  इस साल लोकसभा में राहुल गांधी के कथित ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर हुए विवाद पर ईरानी ने फिर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उन्होंने जो कुछ भी किया वह उनकी परवरिश को दर्शाता है. इससे पता चलता है कि वे संसद को कितना महत्व देते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियार से हत्या : पुल के पास मिला शव

जालंधर में एक कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 50 साल के बबलू के रूप में हुई है. बबलू शाहकोट के शंकर गांव का रहने वाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द – इन दिग्गजों की बदल सकती है सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में कांग्रेस इस हफ्ते अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस लिस्ट में 15 से 20 उम्मीदवारों के...
article-image
पंजाब

पंजाब पसंदीदा वैश्विक निवेश स्थल के रूप में उभर रहा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ : पंजाब को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश में और तेजी आई है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विश्व प्रसिद्ध कंपनी हिंदुजा ग्रुप के...
Translate »
error: Content is protected !!