कार-स्कूटी की टक्कर : स्कूटी नहर में गिरी, 1 की मौत दूसरा घायल

by
माहिलपुर : आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोटफतूही स्टेशन पर बिस्त दोआब नहर के किनारे बनी सड़क पर एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनो स्कूटी सवार स्कूटी समेत नहर में गिर गए व पानी मे वह गए जब ​​तक आसपास के लोगों ने नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला, तब तक सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ती की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा राजिंदर सिंह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, गांव लंगेरी निवासी सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ती और डीजे का काम करने वाले थाना माहिलपुर के गांव बघौरा निवासी राजिंदर सिंह स्कूटी नंबर पीबी 24 ई 1795 पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। जब वे कोटफतूही पहुंचे तो गांव पंचनंगल निवासी आकाश चला रहा एक कार नंबर पीबी 08 सीके 6992 जिसे आकाश निवासी पंचनंगल चला रहा था के साथ टक्कर हो गई, जिससे दोनों व्यक्ति स्कूटी समेत नहर में गिर गए, जिसे लोगों ने बाहर निकाला तो सतनाम सिंह की मौत हो गई थी जबकि राजिंदर सिंह घायल था। जिस स्थान पर घटना हुई वहाँ नहर का किनारा नामात्र था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया है, जबकि दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस नहर किनारे पर रोक नही होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है और कई लोग इसमें अपनी जान गवां चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
पंजाब , समाचार

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महेशयाणा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में हजरों शिव भक्त हुए शामिल : बाबा महेशयाणा मंदिर से शाम सात वजे शुरू हुई शोभायात्रा का रात ढाई वजे हुया समापन

गढ़शंकर : महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर निकाली भव्य शोभायात्रा दौरान भगवान शिव के जयघोषों से पूरा शहर भक्तिमई हो गया। शोभायात्रा कल शाम सात वजे महंत शशि और ब्राहमण सभा गढ़शंकर के...
Translate »
error: Content is protected !!