देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

by

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था। मनाली में एक सप्ताह के भीतर देह व्यापार से जुड़ा यह दूसरा मामला सामने आया है।

पुलिस द्वारा  गिरफ्तार किए गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कुल्लू के एसपी मदन लाल ने इस संबंध में जानकारी दी। एसपी मदन लाल के अनुसार, मनाली थाना प्रभारी मुनीश राज शर्मा अपनी टीम के साथ सिमसा चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि मनाली और रांगड़ी क्षेत्र में कुछ लोग महिलाओं से वेश्यावृत्ति करवा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।  इनकी पहचान निक्की परमार उर्फ योगी (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, और धर्मेंद्र सोलंकी उर्फ छोटू (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।  आरोपियों के खिलाफ मनाली पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

0-5 वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण को जिला ऊना में चलेगा अभियानः भावना गर्ग

ऊना :  जिला ऊना में 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड पंजीकरण के लिए विशेष अभियान छेड़ा जाएगा। यह बात उप-महानिदेशक (डीडीजी) यूआईडीएआई भावना गर्ग ने आज ऊना में एक समीक्षा बैठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

नशे में झूमती युवती का वीडियो वायरल : घर की घंटियां बजाती रही युवती, ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी

लुधियाना, 29 सितंबर। लुधियाना की संजय गांधी कॉलोनी में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह नशे की हालत जैसी दिखती अवस्था में लोगों के घरों के गेट खटखटाती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

19 जनवरी को बुलाई गई हिमाचल कैबिनेट की बैठक : पंचायत चुनाव व पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बड़ा फैसला संभव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 19 जनवरी को एक अहम दिन रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार, 19 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!