महिला की गला काटकर लाश खाली प्लाट में फेंकी… महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी ,शोरूम से हुई थी गायब

by

बठिंडा : महिला की गर्दन काटकर हत्या की लाश खाली प्लाट में फेंक दी गई। महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी। पति ने कल, शनिवार को ही पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस भी उसे तलाश रही थी।महिला ने 3 साल पहले ही लव मैरिज की थी। उसका 2 साल का बेटा है।
जानकारी के अनुसार बठिंडा के गोपाल नगर में किराए पर रहने वाली रितिका गोयल (24) बैंक बाजार में एक कपड़ों के शोरूम में काम करती थी। उसके पति साहिल उसे कपड़ों के शोरूम में छोड़ने और लेने जाता था। शनिवार को उसने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी घर नहीं लौटी और गायब हो गई है।
मृतक महिला के पति साहिल कुमार ने कहा कि वह शनिवार को भी पत्नी को कपड़ों के शोरूम में छोड़कर आया था। शाम को वह शोरूम पर उसे लेने गया तो वह वहां नहीं थी। उसने शोरूम मालिक से पूछा तो उन्होंने कहा कि रितिका मोबाइल का कवर लेने गई है। उसने रितिका को फोन किया तो उसे मोबाइल स्विच ऑफ था। साहिल ने बताया कि इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों और रितिका के पहचान वालों के घर में पता किया, रितिका कहीं भी नहीं मिली। पूरी रात वह इंतजार करते रहे लेकिन रितिका घर नहीं लौटी। इसके बाद रविवार सुबह उसने कैनाल पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई।
पुलिस ने महिला के मोबाइल के नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। उसकी आखिरी लोकेशन ठंडी सड़क पर आ रही थी। पुलिस ने वहां तलाश शुरू की तो एक खाली प्लाट में रितिका की लाश पड़ी हुई मिल गई। तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काटी गई थी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब ने विश्व पर्यावरण दिवस को गर्व के साथ मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;  लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को गर्व के साथ मनाया। श्री अंकुरजीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर, एसबीएस नगर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

25 लोगों ने आंखें दान व 3 ने शरीर दान के फार्म भरे : गढ़शंकर में नेत्रदान पखवाड़े को समर्पित समागम आयोजित 

गढ़शंकर,  6 सितम्बर : रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेतराड नेत्रदान पखवाड़े को समर्पित गढ़शंकर में एक समागम आयोजित किया गया। विजय ऑप्टिकल गढ़शंकर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर में हुए इन समागमों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : लोगों को टीबी संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 मार्च: सिविल सर्जन पवन कुमार एवं जिला टीबी अधिकारी शक्ति शर्मा के निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व टीबी दिवस मनाया गया, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!