कालेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन : एबीवीपी सोलन ने रिजल्ट घोषित में गड़बड़ी व खामियों का लगाया आरोप

by

सोलन। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए बीए, बीएससी, बीकॉम के पहले वर्ष के परिणाम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं की ओर से सोलन कालेज में विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने नतीजों में गड़बड़ी व खामियों का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सोलन कॉलेज प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने इन घोषित नतीजों की जांच करने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई के सदस्य रोहित नेकटा ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम के विरोध में किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्रों का जो परिणाम घोषित किया गया है, वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भी कहना है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीते सोमवार को बीएससी व बीकॉम का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें करीब 80 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। इसके अलावा साइंस स्ट्रीम के छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है। इसी के चलते एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन कर परिणाम को दुरुस्त करने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं किसी निजी संस्थान में चेकिंग के लिए भेजी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट खराब होने का एक कारण यह भी हो सकता है। वहीं छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में खराब परिणाम के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है। एबीवीपी के साथ अन्य छात्र संगठन भी इस मामले में का विरोध कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ललित कला महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए लोक निर्माण मंत्री….रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल : पंजाब की राजनीति में हलचल

नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने दिलाई BJP की सदस्यता, AAP पर साधा निशाना 2027 चुनाव से पहले BJP की बड़ी सेंध, भगवंत मान के परिवार तक पहुंची सियासी लड़ाई एएम नाथ। चंडीगढ़ :...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विशाल चौहान गिरफ्तार : 1 करोड़ रिश्वत मामले में,

चंडीगढ़, 8 जुलाई पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने एक करोड़ रिश्वत मांगने वाले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इस रिश्वत मामले का भंडाभोड़ शिकायतकर्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन के...
Translate »
error: Content is protected !!