कालेवाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा खेडां वतन पंजाब दीयां में : गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल विजेता, वॉलीबाल उपविजेता

by

गढ़शंकर। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के मौके पर होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए गए। ब्लाक गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल 21 से 40 साल वर्ग की विजेता टीम जिसमें चार खिलाड़ी कालेवाल बीत के शामिल थे। जिसमे फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचपूर्ण रहा। यह मुकाबला दसूहा ब्लाक से हुआ। जिसमें गढ़शंकर ने 34-16 से जीत प्राप्त की। इस टीम में कालेवाल बीत से नरेश नीटू फौजी, कुलवंत विक्की, मनोज मौजी, रोहित सन्नी, गांव सेखोवाल से रमन, सतनाम सिंह तथा हैबोवाल से दीपक पुरी शामिल थे। अब यह टीम प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेगी। विजयी खिलाडिय़ों को मैडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके इलावा वॉलीबाल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त ब्लॉक गढ़शंकर की टीम में कालेवाल बीत के संदीप राणा, परमजीत दियाल, राजिंदर सिंह, राजेश कुमार, राकेश बाली, कुलवंत राणा , मनोज राणा, वरिंदर शर्मा शामिल थे। इस जीत पर गांव तथा इलाका निवासियों द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं। इस जीत पर टीम का साथ दे रहे राजेश राणा, हैप्पी, राकेश केशी, संदीप राणा सोनू, परमजीत पम्मी, राजेन्द्र दयाल, सूबेदार वरेन्द्र शर्मा ने बधाई दी तथा नई पीढि़ को खेलों के साथ जुडऩे की अपील की।
132 कबड्डी टीम व वॉलीबाल की टीम में शामिल खिलाड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्करी में बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार ; करियाना स्टोर की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी

लुधियाना : एसटीएफ ने लुधियाना शहर में नशा तस्करी का भंडाफोड़ कर आरोपी बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार किया है। यह करियाना स्टोर की आड़ में नशा तस्करी कर रहे थे। इनके पास से 32...
article-image
पंजाब

पंजाब के किसानों के हित में लैंड पूलिंग योजना – सरकार जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं कर रही : सीएम भगवंत सिंह मान

पटियाला : राज्य की लैंड पूलिंग नीति से जुड़ी चिंताओं और अफवाहों पर सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना पारदर्शिता, समावेशिता और लोगों की सुविधा के लिए है।  मुख्यमंत्री ने लोगों...
article-image
पंजाब

11वीं की छात्रा का शव खेतों में मिला :छात्रा कल पेपर देने के लिए घर से गई थी

लुधियाना :लुधियाना में स्कूल की एक छात्रा का शव खेतों में मिला। सुबह सैर करते राहगीर ने खेतों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मरने वाली छात्रा कल से घर से...
Translate »
error: Content is protected !!