कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

by

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों के लिए झूले इत्यादि लगाए जाएंगे जिससे सभी लोग इसका भरपूर लुत्फ उठा सकें। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें लोक कलाकारों , महिला मंडलों और स्कूल के बच्चों को विशेष रूप से मौका दिया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि बैसाखी मेला क्षेत्र के बड़े उत्सवों में से एक है और इसमें कांगड़ा हमीरपुर ऊना जिला के लोग भी आते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थांए चाक-चौबंद हों इसको लेकर प्रशासन द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बैसाखी मेले का आयोजन परंपरा के अनुसार विधिवत हो इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सहित भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को मेला कमेटी में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए गैर सरकारी सदस्य भी मेले के आयोजन में शामिल किए जाएंगे।
एसडीएम ने कहा कि मेले को दौरान सुरक्षा का पुक्ता इंतेज़ाम किए जाएंगे और यातायात का प्लान भी तैयार किया जाएगा जिससे लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।
इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से इस बैठक में तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा , तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा , तहसीलदार जसवा देस राज ठाकुर , नायब तहसीलदार हरिपुर स्वतंत्र , एसएचओ रक्कड़ किशोर चंद , सहायक अभियंता विद्युत विभाग विक्रमजीत सिंह , ट्रस्ट मेंबर अंजना शर्मा , कल्पना वर्मा , पवन शर्मा , मोहन शर्मा , कैप्टन सैम राज उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने राशन डिपोओं का किया औचक निरीक्षण

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सरकारी राशन डिपो में बांटे जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता और मात्रा में पारदर्शिता लाने हेतु पंजाब राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने सोमवार देर रात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेका : सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस गए लौट

अमृतसर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की...
Translate »
error: Content is protected !!