काले झंडे दिखाकर भुल्लेवाल राठां वापिस जाओ के किरती किसान यूनियन ने लगाए नारे

by

किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल की रैली का गांवों में विरोध
गढ़शंकर: किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल द्वारा गांवों में की जा रही सियासी रैलियों का आज गांव गोलेवाल तथा रुड़कीखास में जोरदार विरोध किया गया और काले झंडे दिखाकर भुल्लेवाल राठां वापिस जाओ, अकाली दल मुर्दाबाद तथा किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा गांव गोलेवाल, सिकंदरपुर, रुड़की खास आदि गांवों में सियासी रैलियां रखी गई थी। जैसे ही किरती किसान यूनियन के सदस्यों को पता चला तो वो जत्थेबंदी के तहसील अध्यक्ष कुलविंदर सिंह चाहल, परमिंदर सिंह, हरमेश सिंह ढेसी, परमजीत सिंह रुड़की के नेतृत्व में इकट्ठे होकर वहां पहुंच गए। इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इस मौके संबोधित करते किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय अनुसार जितनी देर दिल्ली में किसान मोर्चा चलता है उतना समय किसी पार्टी को गांव में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। आज की एकत्रता में जसपाल सिंह, गुरनाम सिंह, जुझार सिंह, बलजीत सिंह, हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह बैंस, भूपेंद्र सिंह, हरनेक सिंह नंबरदार, अमृतपाल सिंह, कश्मीर सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, साधु सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जहरीली शराब पीने से अब तक आठ लोगों की मौत : पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार, धारा 302 का मामला दर्ज

चंडीगढ़. पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब  ने कहर ढाया है। यहां पर जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल, इस मामले में...
article-image
पंजाब

राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन – श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा : डा. सुभाष शर्मा

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सनातन धर्म के दुश्मन की संज्ञा देते हुए कहा कि इन दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!