मौत खींच लाई 1100 किमी दूर – 28 साल के टूरिस्ट को : जान से ज्यादा सेल्फी प्यारी…

by
रोहित जसवाल।  केलांग : हिमाचल प्रदेश में घुमने आ रहे टूरिस्ट अपनी गलती की वजह से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला लाहौल स्पीति का है । जहां पर कोकसर के पास एक युवा टूरिस्ट की सेल्फी लेने के चक्कर में मौत हो गई। युवक चंद्रभागा नदी में समा गया और 12 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।
             जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम की यह घटना है. लाहौल के कोकसर के पास फुमंण नाला के पास चन्द्रा नदी के किनारे एक युवा टूरिस्ट सेल्फी ले रहा था।  इस दौरान फोटो खींचते समय राजस्थान के बाड़मेर के टूरिस्ट का पैर फिसला और वह सीधा नदी में समा गया। सूचना के बाद पुलिस चौकी कोकसर के प्रभारी एवं टीम मौके पर पहुंची और पुलिस टीम एवं लोकल रेस्क्यू टीम ने देर रात तक तलाश एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
बुधवार को उपपुलिस अधीक्षक राज कुमार की अध्यक्षता में एक संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम में जिला पुलिस की क्यूआरटी, अटल टनल पुलिस टीम, एनडीआरफ, स्थानीय रेस्क्यू टीम, सिस्सू रेस्क्यू टीम, माउंटनीरिंग मनाली रेस्क्यू टीम, राफ्टिंग और फायर टीम के अलावा, एडवेंचर टुअर ऑपरेटर मनाली के लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उतरे।
बुधवार को 8 टीमों ने 8 बजे से मौके पर जाकर तलाश अभियान शुरू किया।  रात को सर्च टीम ने माइनस 19 डिग्री और बुधवार सुबह माइनस 13 डिग्री तापमान में खोजबीन शुरू की गई।  बाद में काफी तलाश के बाद समय 10.30 बजे निखिल कुमार (28) वोथरा, पुत्र दिनेश वोथरा, निवासी जैन न्योती नोहरा की गली, बाडमेर, राजस्थान की लाश घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर चन्द्रा नदी से बरामद की गई।
लाहौल स्पीति के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि युवा टूरिस्ट नदी में गिर गया था और उसकी बॉडी को बरामद कर लिया गया है।  एसपी ने सैलानियों से अपील की कि वह नदी किनारें ना जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अदिति सिंह ने बताया कि उनका पति अंगद सिंह सैनी से तलाक हो चुका : राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा किया खुलासा

रायबरेली  :  उत्‍तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भाजपा की युवा विधायक अदिति सिंह ने एक  न्‍यूज एजेंसी को दिए  इंटरव्‍यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।  इसके साथ ही...
article-image
पंजाब

खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार

होशियारपुर 13 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता कि समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। खुले दरबार में आदमपुर जालंधर के गाँव कालरा निवासी शिव चरण ने खन्ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाएं अधिकारी- रामसुभग सिंह

ऊना, 30 अक्तूबर – बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी विकास परियोजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारी तीव्रता लाएं तथा निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को अति...
article-image
पंजाब

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए। हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!