खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार

by

होशियारपुर 13 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता कि समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। खुले दरबार में आदमपुर जालंधर के गाँव कालरा निवासी शिव चरण ने खन्ना के समक्ष अमेरिका में फंसे अपने बेटे गौतम नैय्यर को भारत सरकार की मदद से रिहा करवाकर भारत वापिस लाने की गुहार लगायी।
इस मौके शिव चरण ने बताया कि उसका लड़का गौतम नैय्यर बीते वर्ष अमेरिका गया था जहाँ पुलिस ने उनके बेक़सूर लड़के को किसी कारण गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया की पिछले 2 माह से उनकी बात गौतम से नहीं हुई है। शिव चरण ने खन्ना से अपील की कि भारत सरकार कि मदद से गौतम को अमेरिका से रिहा करवाकर भारत सकुशल वापिस लाया जाए। खन्ना ने तुरंत अपने कार्यालय के माध्यम से इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया। खन्ना ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिया की भारत सरकार कि मदद से गौतम के सकुशल भारत लौटने कि पूरी उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सदरपुर के जंगल में पांच से छे एकड़ जमीन में साठ से सत्तर गहरी अवैध माईनिंग : सरपंच व गांव वासियों ने एसडीएम को शिकायत देकर मांग की अवैध माईनिंग बंद करवाई जाए नही तां 15 मई को लगाएगे धरना

गढ़शंकर।  माईनिंग माफिया दुारा तहसील गढ़शंकर के गांव सदरपुर के जंगल में करीव पांच से छे एकड़ जमीन को अवैध तरीके से साठ से सत्तर फुट खोद कर पत्थर और मिट्टी उठा ली गई।...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में गुरु पूजन महोत्सव आज

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मां भामेश्वरी मंदिर गांव भाम में 10 जुलाई को गुरु पूजन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। गद्दीनशीन बहन विनोद जी की अगुवाई में...
पंजाब

प्रदीप सिंह जाली पासपोर्ट से इटली जाने के चक्कर में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

एजेंटों की चाल का शिकार हुआ प्रदीप सिंह गांव में करता था खेतीबाड़ी। मोनिका भारद्वाज गढ़शंकर – दोआबा इलाके में जगह जगह लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंटों का मकड़जाल फैला हुआ है और...
article-image
पंजाब

सड़क धंसने के मुद्दे पर दीवान ने लुधियाना नगर निगम को घेरा, कहा— प्रशासनिक विफलता ने ‘स्मार्ट सिटी’ को ‘नरक सिटी’ बनाया

दीवान ने उच्च स्तरीय जांच, बी एंड आर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की लुधियाना, 12 जुलाई: पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना के अध्यक्ष एवं पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!