मिल्कफेड के अध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

by

एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू जिला के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने बुद्धि सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है, जिसमें मिल्कफेड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और सरकार उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्ष के दौरान दूध के खरीद मूल्य में 21 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इसके अलावा, हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से पैदा गेहूं और मक्की की खरीद का सबसे अधिक समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। प्रदेश में गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। राज्य में हल्दी भी 90 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के तहत विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, विधवाओं और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बुद्धि सिंह ठाकुर की कार्य के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई से उनकी और बृद्धि सिंह ठाकुर की राजनैतिक यात्रा एक साथ शुरू हुई थी। उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी नियुक्ति से कुल्लू जिला को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का वायदा किया।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की। उन्होंने वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान उनके नेतृत्व क्षमता को याद किया। उन्होंने कहा कि पूरा कुल्लू जिला मुख्यमंत्री के साथ दृढ़ता से खड़ा है।
मिल्कफेड के नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनकी नियुक्ति से मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र और पूरे कुल्लू जिला को सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व विधायक किशोरी लाल, हिमुडा  के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अज्ञात चोर कार चोरी कर फरार

गढ़शंकर  : बीती रात अज्ञात चोरों ने माहिलपुर में दुकान के सामने खड़ी कार चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक कुमार पुत्र नरिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 ने माहिलपुर पुलिस को दी...
article-image
पंजाब

बसियाला का रेलवे फाटक खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से धरना जारी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के नवांशहर रोड पर स्थित गांव बसियाला तथा रसूलपुर और इलाके के लोगों द्वारा रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिन से धरना...
article-image
पंजाब

55 ग्राम नशीले पदार्थ : बीनेवाल निवासी संदीप सिंह काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 55 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अन्य विभागों के कार्यों में लगाई जा रही ड्यूटियों लगाने पर ऑनलाइन काम ठप कर सीटू यूनियन ने किया विरोध : सीडीपीओ ने तुरंत एसडीएम को पत्र लिखकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां न लगाने का किया आग्रह

नवांशहर, 9 जून : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां अन्य विभागों में लगाने के विरोध में आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब (सीटू) द्वारा ऑनलाइन काम ठप कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला...
Translate »
error: Content is protected !!